एमएलसी चुनाव: मतदाताओं को लालच देने वालों को खिलाफ तत्काल करें कार्रवाई, प्रेक्षक ने अधिकारियों को दिए निर्देश
प्रेक्षक सुभाष चंद शर्मा ने अधिकारियों संग बैठक करते हुए कहा कि आचार संहिता का किसी भी तरह से उल्लंघन नहीं होना चाहिए। मतदाताओं को किसी भी प्रकार का लालच देने व डराने -धमकाने की सूचना पर संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमएलसी चुनाव की तैयारियों को लेकर बुधवार को निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक सुभाष चंद्र शर्मा ने वाराणसी सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी चंदौली, एडीएम भदोही के अलावा संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।
प्रेक्षक सुभाष चंद शर्मा ने अधिकारियों संग बैठक करते हुए कहा कि चंदौली के नौगढ़ क्षेत्र में प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था करे। इसके साथ ही उन्होंने मतदान होने के बाद बैलट बॉक्स को पूरी सुरक्षा के साथ पहड़िया के स्ट्रांग रूप में जमा कराने के लिए विशेष मजिस्ट्रेट व सीओ स्तर के अधिकारियों को लगाने की बात कहीं।
आचार संहिता का किसी भी तरह से ना हो उल्लंघन
अधिकारियों संग चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि आचार संहिता का किसी भी तरह से उल्लंघन नहीं होना चाहिए। मतदाताओं को किसी भी प्रकार का लालच देने व डराने -धमकाने की सूचना पर संबंधित के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कराना सुनिश्चित करें। मतगणना पूर्ण होने तक नगर निगम द्वारा किसी भी प्रकार के नए निर्माण कार्य शुरू न किया जाए।
बैठक में डीएम ने बताया कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन में कुल 4949 मतदाता हिस्सा लेंगे। जिसमें वाराणसी में 1875, चंदौली में 1720 भदोही में 1354 मतदाता है। वहीं एमएलसी चुनाव के लिए वाराणसी मे 11, चंदौली में नौ व भदोही में छह बूथ बनाए गए है।
नामांकन में चार अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। चुनाव कराने वाले कर्मचारियों का प्रथम प्रशिक्षण 26 मार्च व द्वितीय प्रशिक्षण चार अप्रैल को होगा। आठ अप्रैल को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। नौ अप्रैल को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा।