फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Kesari wrestling will be played in the Chhahi arena of Sarnath.

Varanasi News: सारनाथ के छाहीं अखाड़े में खेली जाएगी यूपी केसरी कुश्ती

Mon, 20 Oct 2025 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
UP Kesari wrestling will be played in the Chhahi arena of Sarnath.
स्व. बल्लू पहलवान की स्मृति में भारतीय शैली में प्रादेशिक कुश्ती सारनाथ के छाहीं गांव में 5-6 नवंबर को खेली जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश केसरी का खिताब जीतने वाले पहलवान महाराष्ट्र में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे। आयोजन सचिव चंदन यादव ने बताया कि पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता 55, 60, 65, 70, 75, 80 और 85 किलो भारवर्ग में होगी। इसमें यूपी के हर जिले से आठ पहलवान एक कोच और एक मैनेजर कुल 10 सदस्यीय टीम शामिल होगी। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ भारतीय शैली (मिट्टी कुश्ती) के महासचिव लालजी यादव ने बताया कि 5 नवंबर को शाम 4 से खिलाड़ियों का वजन कराया जाएगा। अगले दिन सुबह 10 बजे से कुश्ती शुरू होगी। यह प्रतियोगिता वाराणसी की जिला इकाई करा रही है। इसमें वाराणसी-ए और वाराणसी-बी के अलावा बरेका की टीमें स्वतंत्र रूप से खेलेंगी। यूपी केसरी का पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ी को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। हारने वाले पहलवानों को प्रत्येक राउंड पर 500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed