फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up health minister visit varanasi sub divisional hospital

पीएम के संसदीय क्षेत्र में अस्पताल के लचर इंतजाम देख चौंके स्वास्थ्य मंत्री

Sat, 29 Apr 2017 02:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 29 Apr 2017 02:33 PM IST
विज्ञापन
up health minister visit varanasi sub divisional hospital
अस्पतालों की डांवाडोल स्थिति के लिए पूर्ववर्ती सरकार को ठहराया जिम्मेदार - फोटो : अमर उजाला
पीएम के संसदीय क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत जानने पहुंचे सूबे स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह यहां के हालात देख कर चौंक गए।  शुक्रवार की शाम शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री  के सामने कदम -कदम पर खामियां उजागर हुईं।
विज्ञापन


अस्पताल में आईसीयू, वेंटीलेटर की सुविधा न होने और ओटी की दशा ठीक न होने पर मंत्री चौंक गए। सवाल किया कि इस तरह की इमरजेंसी सेवाओं के बिना कैसे अस्पताल चलेगा? निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के बड़े अस्पताल की यह हालात होगी, सोचा नहीं था। 
विज्ञापन


अस्पताल में शाम करीब पांच बजे पहुंचे मंत्री ने डेढ़ घंटे में इमरजेंसी कक्ष, आपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक, वार्ड नंबर सात का निरीक्षण कर सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरविंद सिंह, सीएमओ डॉ. वीबी सिंह के साथ निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी के साथ ही वार्ड नंबर सात में भर्ती मरीजों से बातचीत की।

इमरजेंसी में उन्होंने ई-हॉस्पिटल की प्रक्रिया के तहत मरीजों का ऑनलाइन पंजीकरण न होने पर भी चिंता जाहिर की। हफ्ते भर में ई-गर्वनेंस की सुविधा शुरू कराने का निर्देश दिया। यहां मंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि 150 साल पुराने मंडलीय अस्पताल में आईसीयू, वेंटीलेंटर न होने के साथ ही ओटी की हालत ठीक नहीं है। इमरजेंसी में एसी नहीं चलती है।

कहा कि इससे यही लगता है कि पूर्व की सरकारों ने मरीजों की सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया। बताया कि मंडलीय के साथ-साथ दीनदयाल अस्पताल की हालात भी सुधारने की जरूरत है। कहा कि प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कमियां दूर कराई जाएंगी।

स्वास्थ्य विभाग सेवाओं के नाम पर कम भ्रष्टाचार के नाम पर अधिक जाना गया, इसे दूर कराया जाएगा। कहा कि मंडलीय अस्पताल को मॉडल अस्पताल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा, इसके लिए सीएमओ को सुविधाओं प्रस्ताव तैयार कराने का निर्देश दिया।

इस दौरान वार्ड नंबर सात में पेट में सूजन की वजह से भर्ती एक मरीज की मांग पर उन्होंने बीएचयू में रेफर कर बेहतर इलाज कराने का निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिया। 

काश। सही समय अस्पताल पहुंचते मंत्री जी

up health minister visit varanasi sub divisional hospital
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने जाना चिकित्सा सेवा की हकीकत - फोटो : अमर उजाला
मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सिद्धार्थनाथ सिंह के शाम पांच बजे दौरे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रही। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी(सुबह 8 से 2 बजे तक) में समय से डॉक्टरों के न आने, दवा वितरण, जांच आदि से जुड़ी समस्याएं तो आती रहती हैं लेकिन सवाल इस बात का है कि जिस समय मंत्री ने दौरा किया उस समय न तो ओपीडी चलती है और न ही जांच का समय है।

ऐसे में न तो ओपीडी में आने वाले मरीजों की समस्याएं जान सके और न ही जांच आदि के बारे में कोई कमी का पता चल सका। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed