फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up govt report card bjp in varanasi cabinet minister ashutosh tandon said Mafiaraj ended in Yogi government now better medical system

बनारस में भाजपा ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड: शहरी विकास मंत्री बोले- योगी सरकार में माफिया राज का खात्मा, बेहतर हुई चिकित्सा व्यवस्था

Sun, 19 Sep 2021 06:55 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Sep 2021 06:55 PM IST
सार

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा सरकार का साढ़े चार साल का रिपोर्ट कार्ड कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन ने पेश किया। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत  में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि अपराधियों का बोलबाला खत्म हो गया।

विज्ञापन
up govt report card bjp in varanasi cabinet minister ashutosh tandon said Mafiaraj ended in Yogi government now better medical system
शहरी विकास मंत्री ने योगी सरकार के साढ़े चार साल की गिनाईं उपलब्धियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी सरकार में शहरी विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में बनारस सहित सूबे भर का विकास हो रहा है। डबल इंजन की सरकार ने बीते इन साढ़े चार साल में प्रदेश में उल्लेखनीय कार्य किया। माफियाराज का खात्मा हुआ और कानून व्यवस्था पटरी पर लौट आई। अर्थव्यवस्था को मजबूती देते हुए एमएसएमई सेक्टर में अग्रणी काम हुए। प्रधानमंत्री आवास योजना और स्मार्ट सिटी का अवार्ड, देश में दूसरे नंबर रैंक पर इज डूइंग बिजनेस में यूपी ने छलांग लगाई। 

विज्ञापन


सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि अपराधियों का बोलबाला खत्म हो गया। कई मारे गए तो कई भय से जमानत तुड़वा कर जेल चले गए।
विज्ञापन


अपराध की रोकथाम के आंकड़ों को गिनाते हुए आशुतोष टंडन ने कहा कि वर्ष 2016 के सापेक्ष 2020 में डकैती, लूट, हत्या, बलवा, अपहरण, दहेज हत्या और दुष्कर्म मामलों के ग्राफ नीचे है। माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से अर्जित 1866 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त व ध्वस्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी विश्वनाथ धाम: नवंबर तक श्रद्धालुओं के लिए समर्पित होगा कॉरिडोर, 72 फीसदी पूरा हो चुका है काम

इस मामले में यूपी बना देश का पहला राज्य

up govt report card bjp in varanasi cabinet minister ashutosh tandon said Mafiaraj ended in Yogi government now better medical system
शहरी विकास मंत्री ने पेश किया भाजपा का रिपोर्ट कार्ड - फोटो : अमर उजाला

कोरोना काल में नौ करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण करने वाला यूपी पहला राज्य है। एक जिला एक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई। स्मार्ट सिटी में बनारस समेत दस शहरों में स्मार्ट सिटी क्रियान्वयन और सात नगरों को स्मार्ट सिटी बनाने का निर्णय राज्य सरकार ने लिया। अमृत योजना के तहत पेयजल, नाली व सीवर आदि का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। 

शहरी विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि कोरोना के झटके से एमएसएमई सेक्टर को उबारने के लिए सरकार ने 2.16 करोड़ का ऋण मुहैया कराकर लगभग दो लाख लोगों को रोजगार दिया। बड़ी औद्योगिक इकाइयों में तीन लाख से अधिक लोगों को रोजगार, स्टार्टअप नीति के अंतर्गत पांच लाख युवाओं को रोजगार और अन्य राज्यों से आए 40 लाख प्रवासियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया।

शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, रोजगार, सुरखा व कानून व्यवस्था, पर्यटन, औद्योगिक विकास आदि की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान मेयर मृदुला जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी शतरूद्र प्रकाश, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

...और इन सवालों पर चुप्पी  साध गए मंत्रीजी

बुकलेट लेकर सरकार की साढ़े चार की उपलब्धियों को गिना रहे आशुतोष टंडन से जब पूछा गया कि स्मार्ट सिटी योजना से कचहरी पर बने पब्लिक फैसिलिटी सेंटर के अंदर बारिश की बूंदे क्यों टपक रही है, जबकि हफ्ते भर पहले ही उसका उद्घाटन हुआ है।  जेएनएनयूआरएम के तहत बनी पेयजल व सीवेज योजना अब तक जनोपयोगी नहीं हो सकी तो उन्होंने इसका ठिकरा पूर्ववर्ती सरकारों पर फोड़ते हुए चुप्पी साध ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed