फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Governor anandiben patel said Boys lagging behind girls in era of competition

Varanasi: राज्यपाल बोलीं- प्रतिस्पर्धा के दौर में लड़कियों से पिछड़ रहे लड़के, ध्यान नहीं देने से बढ़ेगा फासला

Thu, 22 Jun 2023 10:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Jun 2023 10:54 PM IST
सार

वाराणसी दौरे पर पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को सनबीम वरुणा स्कूल में 150 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट बांटे। राज्यपाल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में लड़के, लड़कियों से पिछड़ रहे हैं। इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
UP Governor anandiben patel said Boys lagging behind girls in era of competition
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि पूरी दुनिया की 80 फीसदी जीडीपी जी-20 देशों के पास है। यह दुनिया के छोटे-छोटे देशों में लगे, इसी कोशिश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगे हुए हैं। राज्यपाल ने बृहस्पतिवार को सनबीम वरुणा स्कूल में 150 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किट बांटे।

विज्ञापन


राज्यपाल ने मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत 56 बच्चों को लैपटॉप व एजुकेट इंडिया कार्यक्रम के तहत 126 बच्चों को टेबलेट बांटे। राज्यपाल ने वाराणसी में पोषण कार्यक्रम के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।राज्यपाल ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में लड़के, लड़कियों से पिछड़ रहे हैं। इस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


दुनिया में भारत महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। आज दुनिया के 190 देश भारत के साथ ही योग कर रहे है। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने आंगनबाड़ी कायाकल्प, बच्चों का पोषण आदि कार्यक्रमों की डिजिटल प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि वेदांता समूह की ओर से 250 आंगनवाड़ी केंद्रों का कायाकल्प कराया जा रहा है और बच्चों का पोषण पोटली उनके घरों तक पहुंच रही है। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अभिनव पहल कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने राज्यपाल को आश्वस्त किया कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं के लिए जो भी योजनाएं संचालित है, उन्हें प्राथमिकता पर मूर्तरूप दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प के लिए हुआ एमओयू

कार्यक्रम में 250 आंगनवाड़ी केंद्रों (रेटेंड) के कायाकल्प एवं अन्य कार्यों के लिए एमओयू हुआ। फीडिंग इंडिया इनिशिएटेड की ओर से जिले के पांच ब्लॉक एवं नगर क्षेत्र में कुपोषण से मुक्ति के लिए समझौता हुआ। स्कूलों में एनीमिया एवं विटामिन की कमी के लिए अभिनव पहल फेज-3 की शुरुआत की गई।

बदलते परिवेश में कई माताएं नहीं करातीं बच्चों को स्तनपान

राज्यपाल ने कहा कि शिशुओं के लिए मां का दूध अनिवार्य है। लेकिन आज के बदलते परिवेश में माताएं अपने बच्चों को स्तनपान नहीं करातीं। यह गलत प्रवृत्ति है। गुलाबी साड़ी में आईं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनके कार्य भी गुलाबी होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed