फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP government will fulfill the dream of higher education, survey of children who lost their parents in Corona

उच्च शिक्षा का सपना साकार करेगी यूपी सरकार, कोरोना में माता-पिता को खोने वाले बच्चों का हो रहा सर्वे

Sun, 15 Aug 2021 11:02 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sun, 15 Aug 2021 11:02 PM IST
सार

एक मार्च 2020 के बाद अभिभावकों को खोने वाले छात्रों को 2500 रुपये प्रति माह की मदद दी जाएगी। इसी श्रेणी में 18 से 23 साल के छात्रों को जो कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक की डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें भी इसका लाभ दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन
UP government will fulfill the dream of higher education, survey of children who lost their parents in Corona
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोरोनाकाल में माता-पिता को खोने वाले बच्चों की उच्च शिक्षा का सपना यूपी सरकार साकार करेगी। इसके लिए सर्वे कराया जा रहा है। वाराणसी में भी यह सर्वे शुरू हो गया है। कोरोनाकाल में माता-पिता को खोने वाले बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, देखरेख, पढ़ाई की मुकम्मल व्यवस्था करने के साथ ही अब सरकार 18 से 23 साल के छात्रों के उच्च शिक्षा ग्रहण करने के सपने को भी साकार करेगी।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रमुख सचिव वी हेकाली झिमोमी की ओर से जिला प्रशासन को आदेश जारी किया जा चुका है। वाराणसी के जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि 18 साल से कम उम्र के ऐसे छात्र जिन्होंने कोरोनाकाल में एक मार्च 2020 के बाद माता-पिता दोनों या एक/अभिभावक को खोया है उन्हें 2500 रुपये प्रति माह की मदद दी जाएगी। इससे छात्रों को आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


इसी श्रेणी में 18 से 23 साल के छात्रों को जो कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण कर स्नातक की डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त करना चाहते हैं उन्हें भी इसका लाभ दिया जाएगा। इसके अलावा नीट, जेईई जैसी राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले मेधावियों को भी 23 वर्ष की आयु पूरी होने या स्नातक शिक्षा या डिप्लोमा प्राप्त करने के लिए योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सर्वे कराया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक छात्रों को इसका लाभ मिल सके।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed