फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Government department battling shortage of employees

CM योगी के लिए चुनौती, कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे सरकारी विभाग

Fri, 07 Apr 2017 10:44 AM IST
amarujala.com- Written by: अजीत कुमार सिंह
amarujala.com- Written by: अजीत कुमार सिंह Updated Fri, 07 Apr 2017 10:44 AM IST
विज्ञापन
UP Government department battling shortage of employees
योगी आदित्यनाथ

प्रदेश सरकार अपनी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना चाहती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके लिए अफसरों को लगातार दिशा निर्देश दे रहे हैं। दूसरी तरफ जमीनी हकीकत यह है कि सरकारी महकमों में करीब एक चौथाई पद खाली हैं।

विज्ञापन


कुछ विभागों में चार लोगों का काम एक व्यक्ति कर रहा है। दफ्तरों में फाइलों का ढेर लगा हुआ है। पैरवी करने पर ही फाइलें देखी जाती हैं। परिवहन निगम में 900 चालक और 700 परिचालकों की कमी है। संविदाकर्मियों से काम चलाया जा रहा है। यहां वर्षों से कर्मचारियों की भर्ती नहीं हुई है।

विज्ञापन

शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य और नगर निगम का हाल काफी खराब है। शहर में स्वच्छता मिशन चलाने वाले नगर निगम में सफाईकर्मियों के 2320 सृजित पद हैं। इनमें से 1114 पद रिक्त हैं। आउटसोर्सिंग से काम चलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली और सिंचाई विभाग का हाल भी खराब है। गर्मियों में सबसे बड़ी समस्या बिजली कटौती है। बिजली विभाग में 2833 पद रिक्त हैं। कर्मचारियों की कमी से लोकल फाल्ट दुरुस्त नहीं हो पाते हैं।

 

जानें किस विभाग में खाली हैं कितने पद

UP Government department battling shortage of employees
yogi adityanath - फोटो : अमर उजाला

कलेक्ट्रेट

अधिकारी/कर्मचारी सृजित पद रिक्त पद

एडीएम 5 1

प्रशासनिक अधिकारी 2 1

प्रधान सहायक 15 2

वरिष्ठ सहायक 72 1

कनिष्ठ सहायक 55 17

 

00

राजस्व विभाग

लेखपाल 393 39

कानूनगो 32 5

अमीन 143 1

 

00

नजारत

चतुर्थ श्रेणी 137 74

वाहन चालक 19 9

 

विभाग स्वीकृत पद रिक्त पद

बिजली विभाग 8500 2833

विकास विभाग 3500 1166

पीडब्ल्यूडी 2000 666

सिंचाई विभाग 2500 833

 

00

नगर निगम

अधिकारी वर्ग में 14 पद में दो रिक्त

समूह ख और ग में 208 में से 97 पद रिक्त

 

00

स्वास्थ्य विभाग

चिकित्सकों के स्वीकृत पद 271

अस्पतालों में कार्यरत 210

खाली पद 61

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed