यूपी चुनाव 2022 : साढ़े चार लीटर से अधिक नहीं खरीद सकेंगे अंग्रेजी शराब, बियर के लिए भी मात्रा तय
आबकारी अधिकारी के मुताबिक, भारत में बनी अंग्रेजी शराब साढ़े चार लीटर से अधिक कोई नहीं ले सकता। विदेशी आयातित अंग्रेजी शराब ढाई लीटर तक ही मान्य है जबकि बियर छह लीटर से अधिक खरीदार नहीं ले सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के दौरान शराब, बियर की खपत बढ़ जाती है, ऐसे में मिलावटी शराब की बिक्री भी जोर पकड़ने लगती है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि अवैध शराब की बिक्री करते हुए पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं शराब और बियर ठेके के सेल्समैन को निर्देशित किया गया है कि मानक से अधिक शराब की बिक्री न हो।
रोजाना खरीद-बिक्री का रजिस्टर दुरुस्त रखा जाए और आबकारी निरीक्षक इसकी निगरानी करें। जिला आबकारी अधिकारी ओमवीर सिंह के अनुसार नियम विरुद्ध शराब बिक्री करने वाले लाइसेंस धारकों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
देसी शराब एक खरीदार एक लीटर से अधिक नहीं ले सकता। वहीं भारत में बनी अंग्रेजी शराब साढ़े चार लीटर से अधिक कोई नहीं ले सकता। विदेशी आयातित अंग्रेजी शराब ढाई लीटर तक ही मान्य है। जबकि बियर छह लीटर से अधिक खरीदार नहीं ले सकता है।
पढ़ेंः पूर्व मिसेज इंडिया अर्थ श्वेता चौधरी को वाराणसी पुलिस ने भेजा नोटिस, आरोपी दंपती ने कोरोना के नाम पर मांगी मोहलत
वाराणसी शहर के 13 माडल शॉप और अन्य दुकानों की जांच करने के लिए सेक्टर निरीक्षकों को निर्देश दिया गया है।
- 382 दुकानें है जिले में देसी शराब की
- 183 दुकानें है अंग्रेजी शराब की
- 162 दुकानें है बियर की
- 13 मॉडल शॉप है जिले में
बिना रजिस्टर पर इंट्री किए शराब बेचेंगे तो होगी कार्रवाई
भट्ठा मालिकों को निर्देशित किया गया कि अवैध शराब न बने और यदि कोई पकड़ा गया तो कार्रवाई होगी। क्षेत्राधिकारी सदर व एसीएम द्वितीय के नेतृत्व में सर्किल सदर क्षेत्र के सरकारी अंग्रेजी, देसी व बियर के सेल्समैन और भट्ठा मालिक उपस्थित रहे।
उधर, फूलपुर थाने पर एसडीएम पिंडरा राजीव कुमार राय ने आबकारी संग सर्किल के सभी शराब और बियर के अनुज्ञापियों के साथ बैठक की। बड़ागांव क्षेत्र से 34 दुकानदारों के सापेक्ष मात्र नौ दुकानदारों के उपस्थित होने पर एसडीएम ने आबकारी अधिकारी को फटकार लगाई। वहीं उन्होंने शराब दुकानों के मालिकों से कहा कि दुकानों पर सीसी कैमरे काम करने चाहिए।
सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय ने कहा कि मिलावटी शराब की बिक्री करने वालों को सीधे जेल भेजा जाएगा। वहीं पिंडरा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष रमेश जायसवाल ने आरोप लगाया कि 62 वर्ष के बीमार व्यापारियों को भी चुनाव के नाम पर पाबंद कर नोटिस भेजा गया है। जिस पर एसडीएम ने नोटिस वापस लेने का निर्देश दिया।
पढ़ेंः सॉल्वर गैंग के आरोपी निलंबित कर्मचारी की जमानत अर्जी खारिज, दुष्कर्म मामले में आरोपी को नहीं मिली राहत