{"_id":"61f584a84210b00a8b45a7d5","slug":"grabbing-money-case-varanasi-police-sent-notice-to-former-mrs-india-earth-shweta-chaudhary-accused-couple-sought-extension-in-name-of-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पैसा हड़पने का आरोप: पूर्व मिसेज इंडिया अर्थ श्वेता चौधरी को वाराणसी पुलिस ने भेजा नोटिस, आरोपी दंपती ने कोरोना के नाम पर मांगी मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा हड़पने का आरोप: पूर्व मिसेज इंडिया अर्थ श्वेता चौधरी को वाराणसी पुलिस ने भेजा नोटिस, आरोपी दंपती ने कोरोना के नाम पर मांगी मोहलत
Sat, 29 Jan 2022 11:47 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:47 PM IST
सार
मिसेज इंडिया अर्थ-2017 श्वेता चौधरी पर व्यापारी ने बकाया पैसे नहीं देने और विश्वास का आपराधिक हनन करने का मुकदमा दर्ज कराया है। व्यापारी के अनुसार 15 लाख 73 हजार रुपये मुंबई निवासी श्वेता और उनके पति अमित चौधरी पर कालीन और साड़ी का बकाया है।
विज्ञापन
मिसेज इंडिया अर्थ-2017 श्वेता चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी के व्यापारी का साड़ी और कालीन का पैसा हड़पने और गाली गलौज के आरोप में पूर्व मिसेज इंडिया अर्थ श्वेता चौधरी और पति अमित चौधरी पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस टीम मुंबई जाने के बजाय थाने से ही पत्राचार कर रही है।
विज्ञापन
मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने श्वेता चौधरी के वेस्ट मुंबई स्पेस मलाड स्थित रूस्तममजी एलेंजा माइंड स्थित फ्लैट पर नोटिस भेजकर उन पर लगे आरोपों की जानकारी दी और थाने बुलवाया। पुलिस के अनुसार श्वेता चौधरी के पति अमित चौधरी ने कूरियर से भेजे पत्र में अपने को कोविड पॉजिटिव बताते हुए बाद में पेश होने की बात कही है। फिलहाल पुलिस को और जानकारी उनके बारे में नहीं है।
विज्ञापन
व्यापारी का श्वेता चौधरी से घरेलू और व्यापारिक संबंध
मंडुवाडीह थाना अंतर्गत मीरानगर कॉलोनी के चित्रगुप्त रेजीडेंसी निवासी पीड़ित व्यापारी राजीव वर्मा ने पुलिस को बताया कि पिछले चार साल से श्वेता चौधरी से घरेलू और व्यापारिक संबंध था। इन चार साल में श्वेता चौधरी को मुंबई में चार पहिया वाहन दिलवाने और मलाड में फ्लैट खरीदने के दौरान 80 लाख तक की मदद की थी।
विज्ञापन
पढ़ेंः वाराणसी में कम हो रहा कोरोना संक्रमण का ग्राफ, 252 नए मरीज मिले, अस्पतालों में मात्र 19 भर्ती
श्वेता की बीमार माता का उपचार तक कराता था। न जाने कितनी बार श्वेता ने मेरे क्रेडिट कार्ड से खरीदारी भी की। हालांकि अपने पति अमित चौधरी का व्यापार खड़ा करने के उद्देश्य से दो लाख 81 हजार नकद लिए थे। हर बार पैसे की मांग और बकाये का भुगतान करने पर दंपती ने हाथ खड़े कर दिए और फोन पर गाली गलौज तक शुरू कर दी।
पूर्व मिसेज इंडिया अर्थ श्वेता चौधरी
- फोटो : फाइल
मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दंपती को मुंबई स्थित फ्लैट पर नोटिस भेजकर उन पर दर्ज मुकदमे की जानकारी देते हुए थाने में पेश होने को निर्देशित किया गया है, आरोपी दंपती ने खुद को कोरोना संक्रमित का हवाला देते हुए कुछ समय मांगा है। मुकदमे की विवेचना एसआई रविंद्र सिंह कर रहे हैं।
पढ़ेंः वाराणसी में रेलवे और जिला प्रशासन ने तीन मंजिला भवन ढहाया, पुलिस चौकी के सामने थी बिल्डिंग
पढ़ेंः वाराणसी में रेलवे और जिला प्रशासन ने तीन मंजिला भवन ढहाया, पुलिस चौकी के सामने थी बिल्डिंग
ब्यूटी प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए
पुलिस को पीड़ित राजीव वर्मा ने बताया कि श्वेता चौधरी से पहली मुलाकात 2018 में मुंबई स्थित एक होटल में हुई थी। इसके बाद बनारस में रहने और खुद को मिर्जापुर जिले का बताकर उसने मेलजोल बढ़ाया। हमारे एनजीओ से जुड़ी और ब्यूटी प्रतियोगिता में शिरकत की। इसके एवज में श्वेता ने पैसे लिए थे।