{"_id":"611a82673908aa622a256837","slug":"up-elections-2022-janwadi-jankranti-yatra-will-start-from-ballia-end-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: भाजपा हटाओ-प्रदेश बचाओ, जनवादी जनक्रांति यात्रा शुरू, 31 को अयोध्या में होगा समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: भाजपा हटाओ-प्रदेश बचाओ, जनवादी जनक्रांति यात्रा शुरू, 31 को अयोध्या में होगा समापन
Mon, 16 Aug 2021 09:18 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: हरि User
Updated Mon, 16 Aug 2021 09:18 PM IST
सार
जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान के नेतृत्व में सोमवार को बलिया से रवाना हुई। यात्रा पूर्वांचल के जनपदों से होकर 31 अगस्त को अयोध्या पहुंच कर समाप्त होगी।
विज्ञापन
बलिया: टीडी कॉलेज चौराहे यात्रा को रवाना करते नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की ‘भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ’ जनवादी जनक्रांति यात्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय चौहान के नेतृत्व में सोमवार को बलिया से रवाना हुई। इसे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर सपा कार्यालय से रवाना किया। यह यात्रा पूर्वांचल के जनपदों से होकर 31 अगस्त को अयोध्या पहुंच कर समाप्त होगी। बता दें कि जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) विधानसभा चुनाव में सपा का समर्थन कर रही है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि यह यात्रा 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा सरकार बनाने के लिए जागरूकता फैलाएगी। डॉ. संजय चौहान ने कहा कि देश और प्रदेश को संकट से निकालने में बागी बलिया हमेशा आगे रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह यात्रा बलिया से शुरू की जा रही है। यात्रा 17 अगस्त को मऊ, 18 को सोनभद्र, 23 को मिर्जापुर, 24 को भदोही, 25 को प्रयागराज, 26 को प्रयागराज यमुनापार, 28 को आजमगढ़, 30 को अंबेडकरनगर और 31 अगस्त को अयोध्या पहुंचकर समाप्त होगी।
विज्ञापन