फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP elections 2022 Congress leaders in Varanasi said vote for those leaders who are doing for you bharti ka vidhan

यूपी चुनाव 2022: वाराणसी में कांग्रेस नेताओं ने कहा- नेता आपके लिए क्या कर रहे हैं इस आधार पर करें मतदान

Sat, 22 Jan 2022 09:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 22 Jan 2022 09:41 PM IST
सार

वाराणसी कांग्रेस कार्यालय पर शनिवार को पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र और पूर्व विधायक अजय राय ने  प्रेसवार्ता की। कांग्रेस के घोषणा पत्र भर्ती विधान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं का यह घोषणा पत्र प्रदेश को एक नई दिशा देगा।
 

विज्ञापन
UP elections 2022 Congress leaders in Varanasi said vote for those leaders who are doing for you bharti ka vidhan
वाराणसी में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्र और पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि जब तक जनता सरकारों से जवाब नहीं मांगेगी, सांप्रदायिकता की राजनीति चलती रहेगी। इस देश के लिए जरूरी है कि जनता जागरूक हो। लोगों को समझना होगा कि जो नेता सांप्रदायिक झगड़े के आधार पर वोट पा जाएगा, वह आपके लिए काम नहीं करेगा।

विज्ञापन


नेताओं को जवाबदेह बनाइए और वह आपके लिए क्या कर रहे हैं इस आधार पर वोट कीजिए।  शनिवार को मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि यूपी के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कांग्रेस के पास सिर्फ खोखले शब्द नहीं बल्कि एक पूरी योजना है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में होगी छात्रसंघ की बहाली
पूर्व सांसद डॉ. मिश्र ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी द्वारा जारी घोषणा पत्र भर्ती विधान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं का यह घोषणा पत्र प्रदेश को एक नई दिशा देगा। पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में छात्रसंघ की बहाली की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी ने हर साल दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन हकीकत यह है कि लाखों नौजवानों ने मोदी की नीतियों की वजह से अपने रोजगार गंवा दिए हैं। पूर्व सांसद डॉ. मिश्र ने कहा कि आरक्षण के घोटाले को रोकने के लिए हर भर्ती के लिए सामाजिक न्याय पर्यवेक्षक होंगे। 
पढ़ेंः वाराणसी में कोरोना: संक्रमण दर में फिर से बढ़ोतरी, आज मिले 120 महिलाओं समेत 512 नए मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed