{"_id":"61cbfb823a07a836fb603701","slug":"up-elections-2022-bjp-jan-vishwas-yatra-reach-varanasi-today-road-shows-will-held-in-five-assemblies-with-swatantra-dev-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: आज वाराणसी पहुंचेगी भाजपा की जनविश्वास यात्रा, पांच विधानसभाओं में होगा रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: आज वाराणसी पहुंचेगी भाजपा की जनविश्वास यात्रा, पांच विधानसभाओं में होगा रोड शो
Wed, 29 Dec 2021 11:39 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:39 AM IST
सार
भाजपा की जनविश्वास यात्रा के स्वागत के लिए वाराणसी में जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गये हैं। केसरिया परिधान में महिलाएं पुष्प वर्षा करते हुए आरती उतारेंगी।
विज्ञापन
भाजपा की जनविश्वास यात्रा में मौजूद रहेंगे स्वतंत्र देव सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जनविश्वास यात्रा बुधवार को सेवापुरी के कपसेठी के रास्ते वाराणसी की सीमा में प्रवेश करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अगुवाई में सेवापुरी, रोहनिया के साथ ही शहर की कैंट, दक्षिणी और उत्तरी विधानसभा में रोड शो निकाला जाएगा।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा एवं यात्रा प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया कि जनविश्वास यात्रा बुधवार को वाराणसी पहुंचेगी। स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण द्वार बनाए गए हैं। केसरिया परिधान में महिलाएं पुष्प वर्षा करते हुए आरती उतारेंगी। शहर में यात्रा भिखारीपुर के रास्ते महानगर में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
भिखारीपुर से होते हुए यह यात्रा सुंदरपुर, नरिया, होते हुए मालवीय चौराहा लंका पहुंचेगी, जहां महामना पं मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा उसके पश्चात यह यात्रा संत रविदास गेट, अस्सी चौराहा, बंगाली टोला इंटर कॉलेज, जंगमबाडी होते हुए वाराणसी शहर दक्षिणी विघानसभा के गोदौलिया जाएगी।
विज्ञापन
पढ़ेंः वाराणसी में अमित शाह ने दिया भाजपा की जीत का मंत्र, विधानसभा चुनाव के लिए बनाई गई रणनीति
Trending Videos
बनारस से जौनपुर जाएगी यात्रा
यहां से काशी विश्वनाथ धाम, चौक थाना, नीचीबाग महानगर कार्यालय होते हुए मैदागिन होते हुए लहुराबीर जाएगी। भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि जनविश्वास यात्रा 30 दिसम्बर को वाराणसी जिले की शिवपुर विधानसभा के रिंगरोड कार्यालय से पूर्वान्ह 10 बजे शुरु होगी और पिंडरा के रास्ते जौनपुर जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।