यूपी चुनाव 2021: अरबों की परियोजनाओं से चमकी वाराणसी उत्तरी विधानसभा, रविंद्र जायसवाल ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड
प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए रविंद्र जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा होने के चलते उत्तरी विधानसभा को कई बड़ी परियोजनाओं का लाभ मिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीवर, जल निकासी, पेयजल, सड़क और तालाब आदि के सौंदर्यीकरण के काम कराए गए। रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए रविंद्र जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा होने के चलते कई बड़ी परियोजनाओं का लाभ मिला है।
इसके अलावा सांसद निधि से 1.90 करोड़ से 42, विधायक निधि से 6.10 करोड़ से 200 काम, त्वरित आर्थिक विकास योजना में 8.51 करोड़ रुपये के छह काम और पूर्वांचल विकास निधि के 1.60 करोड़ की लागत से 33 काम पूरे हुए हैं।
पढ़ेंः वाराणसी में मंत्री और विधायकों ने गिनाईं साढ़े चार साल की उपलब्धियां, क्षेत्र में विकास का दावा
वाराणसीः आठों विधानसभाओं में लगेंगे सरकारी योजनाओं के कैंप
भाजपा के सेवा और समर्पण अभियान के तहत आगामी 23 सितंबर को आठों विधानसभाओं में लाभार्थियों की सुविधा के लिए सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए छह स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे। सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक चलने वाले कैंप के प्रभारियों की नियुक्ति भी पार्टी की ओर से की गई है।
शहर दक्षिणी, कैंट व उत्तरी विधानसभा के लाभार्थियों के लिए जगतगंज स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में कैंप लगेगा। संयोजक आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक मिश्रा एवं जगदीश त्रिपाठी को बनाया गया है। जिले में होने वाले कार्यक्रमों का प्रमुख संजय सोनकर को बनाया गया है।
रोहनिया विधानसभा का कैंप जगतपुर डिग्री कॉलेज में प्रभात सिंह की देखरेख में लगेगा। सेवापुरी विधानसभा के लिए विकास खंड में अरविंद सिंह पटेल की देखरेख में कैंप लगेगा। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थियों के लिए कैंप बसनी स्थित सुभद्रा इंटर कॉलेज में पवन सिंह के संयोजन एवं विधायक डॉ अवधेश सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा।
अजगरा विधानसभा का कैंप विकास खंड चोलापुर में अखंड सिंह के संयोजन में होगा। शिवपुर विधानसभा का कैंप चिरईगांव स्थित महादेव पीजी कॉलेज में शिवानंद राय के संयोजन में होगा।