फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 withdrawal of nomination in Varanasi today candidates will be fix in eight vidhan sabha seats

UP Chunav 2022: वाराणसी में आज नाम वापसी का दिन, आठों विधानसभा क्षेत्र में तय होंगे प्रत्याशी

Mon, 21 Feb 2022 11:53 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Feb 2022 11:53 AM IST
सार

वाराणसी के आठों विधानसभा क्षेत्र से कुल 145 उमीदवारों ने नामांकन किए गए थे। जांच के दौरान 76 प्रत्याशियों के पर्चे सही मिले। आज नाम वापसी का अंतिम दिन है। दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न का आवंटन होगा। 

विज्ञापन
UP Election 2022 withdrawal of nomination in Varanasi today candidates will be fix in eight vidhan sabha  seats
वाराणसी में कलेक्ट्रेट पर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सातवें चरण के विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के क्रम में वाराणसी समेत आसपास के जिलों में नाम वापसी के लिए सोमवार का दिन निर्धारित किया गया है। इस दिन नाम वापसी के बाद विधानसभावार प्रत्याशियों की सही संख्या तय होगी। ईवीएम में कितने प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न होंगे। यह भी नाम वापसी के बाद ही तय हो जाएगी।

विज्ञापन


दो दिन पूर्व नामांकन पत्रों की जांच में 69 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो चुके हैं। अभी चुनावी मैदान में 76 प्रत्याशी हैं। नाम वापसी के लिए हर विधानसभा में जोड़ तोड़ की राजनीति चल रही है। विधानसभाओं में लोगों को समझाने बुझाने का काम चल रहा है। जातिगत समीकरण को साधने के लिए कई विधानसभाओं में नामांकन हुए हैं।
विज्ञापन


जिसे लेकर रणनीतिकार लगे हैं। उम्मीद है कि समीकरण बनाने के लिए सोमवार को नाम वापसी कराके संतुलन किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दयाशंकर उपाध्याय ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों को नाम वापसी का मौका दिया गया है। नाम वापसी के बाद विधानसभावार प्रत्याशियों की संख्या तय होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिरादरी के वोटों का बिखराव का खतरा

तमाम प्रयास के बाद भी आठों विधानसभा क्षेत्र में जातिगत लड़ाई दिख रही है। जाति के वोटरों को सहेजने के लिए प्रमुख पार्टियों ने अपने रणनीतिकारों को लगा दिया गया है ताकि वोटों के बिखराव को रोका जा सके। हालांकि आठों विधानसभा क्षेत्रों की तस्वीर आज नाम वापसी के बाद ही साफ होगी।

चुनाव चिह्न: कोई चलाएगा मूसल तो कोई फेंकेगा भाला

UP Election 2022 withdrawal of nomination in Varanasi today candidates will be fix in eight vidhan sabha  seats

आज नाम वापसी के साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। वाराणसी में इस बार चुनाव में किसी को मूसल चुनाव चिह्न मिलेगा तो कोई भाला फेंकेगा। विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से 197 चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रत्येक निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन के वक्त अपनी पसंद के तीन विकल्प उपलब्ध कराए थे। इन विकल्पों में से उसे एक चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया, इस तरह अगर किसी प्रत्याशी को पहले नंबर का चुनाव चिह्न आवंटित किया जा चुका है तो अन्य विकल्पों का चुनाव चिह्न दिया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी दयाशंकर उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रीय और राज्य की पार्टियों को छोड़ दिया जाए तो निर्दलीय प्रत्याशियों को ही चुनाव चिह्न मिलेंगे। 

निर्दलीय प्रत्याशियों को ये चुनाव चिह्न मिलेंगे

मूसल और खरल, पेट्रोल पंप, फोन चार्जर, तकिया, अनानास, करनी, खाने से भरी थाली, प्लेट स्टैंड, हांडी, प्रेशर कूकर, पंचिंग मशीन, रेजर, रेफ्रीजरेटर, अंगूठी, रोड रोलर, रोबोट, रूम कूलर, रूम हीटर, रबर की मुहर, सेफ्टी पिन, आरी, स्कूल का बस्ता, कैंची, सिलाई की मशीन, पानी का जहाज, जूता, शटर, सितार, कूदने की रस्सी, स्लेट, साबुनदानी, जुराबें, सोफा, स्पैनर, स्टेपलर, स्टेथोस्कोप, स्कूल, स्टंप्स, झूला, स्विच बोर्ड, सिरिंज, टीवी रिमोट, मेज, चाय छलनी, टेलीफोन, टेलीविजन, टेनिस बल्ला व गेंद, टेंट, भाला फेंक, टीलर, टाफियां, चिमटा, दांत ब्रश, टूथपेस्ट्र ट्रे, त्रिभुज, ट्रक, तुरही, ट्यूबलाइट, टाइप मशीन, टायर, वैक्यूम क्लीनर, वायलिन, छड़ी, दीवार खूंटी, बटुआ, अखरोट, तरबूज, पानी का टैंक, कुंआ, हाथ रेहड़ी, सीटी, खिड़की, सूप, ऊन व सिलाई, नागरिक, कूड़ादान आदि का निशान तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed