फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 varanasi Today is last day for nomination in 9 districts of Purvanchal for vidhan sabha chunav azamgarh bhadohi chandauli ghazipur jaunpur mirzapur mau and sonbhadra

UP Chunav 2022: पूर्वांचल के 9 जिलों में नामांकन का आज अंतिम दिन, सात मार्च को 54 सीटों पर मतदान

Thu, 17 Feb 2022 10:40 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 17 Feb 2022 10:40 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के लिए बनारस समेत पूर्वांचल की 9 जिलों की 54 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया के लिए आज अंतिम दिन है।  नामांकन पत्रों की जांच 18 फरवरी को होगी। 

विज्ञापन
UP Election 2022 varanasi Today is last day for nomination in 9 districts of Purvanchal for vidhan sabha chunav azamgarh bhadohi chandauli ghazipur jaunpur mirzapur mau and  sonbhadra
बनारस में नामांकन स्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव के लिए वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में नामांकन का आज यानि गुरुवार को अंतिम दिन है। सभी जिलों के कलक्ट्रेट पर 17 फरवरी को प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशी पर्चा भरेंगे। इसमें सबसे ज्यादा प्रत्याशी सपा और बसपा के होंगे, वहीं अन्य दलों समेत कई निर्दलीय भी नामांकन करेंगे।

विज्ञापन


गुरुवार को बड़ी संख्या में नामांकन को आने वाले प्रत्याशियों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। वाराणसी में बुधवार को डीएम और पुलिस अधिकारियों ने नामांकन स्थल का जायजा लिया और नामांकन में कड़ी सुरक्षा और पुख्ता इंतजाम का खाका खींचा। गुरुवार शाम तीन बजे के बाद नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच 18 फरवरी को होगी। नाम वापसी के लिए आखिरी तिथि 21 फरवरी तय की गई है। इसी दिन कितने प्रत्याशी मैदान में होंगे इस बात की भी पुष्टि हो जाएगी। इसके बाद मतदान सात मार्च को होगा और मतगणना 10 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः लग्जरी गाड़ियों और असलहों के शौकीन हैं ज्यादातर उम्मीदवार, खुद तो करोड़पति, पत्नी के नाम भी करोड़ों की चल-अचल संपत्ति

इन जिलों में सातवें चरण में मतदान

वाराणसी, आजमगढ़, भदोही, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, मऊ और सोनभद्र में सातवें चरण में सात मार्च को मतदान होगा। इन नौ जिलों की 54 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया के लिए आज अंतिम दिन है। बलिया में छठे चरण में ही चुनाव है। 

खर्च का ब्यौरा देने के लिए तीन तारीख निर्धारित

विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों को खर्च का ब्यौरा देने के लिए तीन तारीख निर्धारित की गई है। 24 फरवरी, 28 फरवरी और चार मार्च को खर्च रजिस्टर के साथ प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि को चुनाव आयोग के समक्ष ब्यौरा देना होगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब सभागार में निर्वाचन व्यय लेखा रजिस्टर के रखरखाव का प्रशिक्षण दिया। निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी की खर्च सीमा 40 लाख रुपये है।
पढ़ेंः पूर्व सांसद राजेश मिश्रा की नगदी हुई कम,  पांच सालों में बढ़ गई सुरेंद्र पटेल की अचल संपत्ति, कई उम्मीदवार हैं करोड़पति

बुधवार को बनारस में 50 ने किया नामांकन

सातवें चरण की नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन बुधवार को वाराणसी की 8 विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग 50 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सबसे ज्यादा नामांकन शिवपुर में नौ और सबसे कम पिंडरा में तीन हुए हैं। बुधवार को नामांकन करने वालों में पूर्व सांसद राजेश मिश्रा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल, पूर्व विधायक टी राम सहित अन्य शामिल रहे। उधर, कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। समर्थकों के कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट तक पहुंच जाने से नाराज जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने खुद कमान संभाली और भीड़ को खदेड़ा।
पढ़ेंः चुनाव के बीच रविदास जयंती, वाराणसी पहुंचे राहुल-प्रियंका गांधी ने परोसा स्नेह का लंगर, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed