फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP election 2022 varanasi news apna dal president krishna patel house arrest before adhikar yatra tractor rally

वाराणसी: अपना दल की ट्रैक्टर रैली पर पुलिस का पहरा, कृष्णा पटेल समेत कई नेताओं के घर पर फोर्स तैनात

Fri, 22 Oct 2021 12:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 22 Oct 2021 12:07 PM IST
सार

तिरंगा संकल्प यात्रा के बाद शुक्रवार को वाराणसी में अपना दल की अधिकार यात्रा पर पाबंदी लगाई गई है। प्रशासन की अनुमति न मिलने का हवाला देकर पुलिस अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के घर के बाहर तैनात है।

विज्ञापन
UP election 2022 varanasi news apna dal president krishna patel house arrest before adhikar yatra tractor rally
कृष्णा पटेल के आवास के बाहर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपना दल की सारनाथ से ट्रैक्टर से निकलने वाली अधिकार यात्रा से पहले ही शुक्रवार सुबह पार्टी की अध्यक्ष कृष्णा पटेल सहित अन्य नेताओं के घर के बाहर फोर्स तैनात कर दी गई है। इससे अपना दल के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। अपना दल के इस कार्यक्रम को वाराणसी पुलिस-प्रशासन से अनुमति नहीं मिली थी। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात में भी पुलिस ने अपना दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के घर पर दबिश दी थी। पुलिस ने लहरतारा बौलिया के मानिक नगर कॉलोनी में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण पटेल व नेता डॉ. पल्लवी पटेल के आवास पर रात में दबिश दी। हालांकि मौके पर कोई नहीं मिला।  प्रदेश महासचिव और अन्य कार्यकर्ता के घरों के बाहर पुलिस ने पहरा बैठा दिया है।
विज्ञापन

पढ़ेंः सुभासपा के अध्यक्ष बोले- सपा के साथ गठबंधन का जल्द करेंगे एलान, भाजपा सरकार सत्ता से होगी बाहर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सारनाथ स्थित महाबोधि इंटर कॉलेज के पास शुक्रवार सुबह 10 बजे ट्रैक्टर यात्रा कार्यक्रम को अनुमति नहीं मिलने के कारण यह कार्रवाई की गई। कृष्णा पटेल को  माणिक नगर लहरतारा स्थित आवास पर भारी पुलिस बल तैनात कर दी गई है। अपना दल के प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव ने प्रशासन के रवैये पर सवाल उठाया है।


पल्लवी पटेल बोली- पुलिस की लाठियां और गोलियों से नहीं डरेंगे 
अपना दल की नेता पल्लवी पटेल ने शुक्रवार सुबह फेसबुक पोस्ट में लिखा- पुलिस की लाठियां और गोलियां डॉ.सोनेलाल पटेल के किसी आंदोलन को रोक नहीं सकती हैं। ये लड़ाई पिछड़ों के अधिकारों की है। इसे हम लड़ेंगें भी और जीतेंगे भी। कमेरावादियों तैयार रहिये ये आपका दौर है, ये आपका बनारस है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष को घर में नजरबंद करने वाली सरकार नहीं जानती की एक मां को उसके बेटों से मिलने से भला कौन रोक सकता है। पटेल राजमाता के सम्मान में  हम सब डटे हैं मैदान में। 

1200 किलोमीटर ट्रैक्टर रैली की योजना

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और पल्लवी पटेल सामाजिक न्याय, रोजगार और किसानों के अधिकारों के सवाल पर विभिन्न जनपदों में लगभग 1200 किलोमीटर ट्रैक्टर रैली निकालेंगी।  जिसके माध्यम से विभिन्न जनपद के गांव-गांव तक अधिकार यात्रा का संदेश पहुंचाया जाएगा।  

शुक्रवार को सारनाथ वाराणसी से शुरू होकर यह यात्रा 23 को जौनपुर 24 को प्रतापगढ़ 25 को प्रयागराज गंगा पार 26 को कौशांबी 27 को फतेहपुर 28 को बांदा 29 को प्रयागराज यमुना पर होते हुए 30 को मिर्जापुर पहुंचेगी। कहा कि रैली की तैयारी की जा रही है और इसे निकाला जाएगा।

सपा की किसान नौजवान पटेल यात्रा 29 को

समाजवादी पार्टी की ओर से 29 अक्तूबर को किसान नौजवान पटेल यात्रा निकाली जाएगी। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ एवं महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी नरेश उत्तम पटेल शामिल होंगे। वह अगले दिन मिर्जापुर रवाना हो जाएंगे।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न जनपदों में यात्रा के माध्यम से खेत-खलिहान, कुटीर उद्योग बचाओ, रोजगार दो, किसान नौजवान पटेल यात्रा के सातवें चरण का कार्यक्रम 29 अक्तूबर को होना है। कार्यक्रम का स्थान व समय जल्द ही तय कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed