फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 Home Minister Amit Shah varanasi visit today will make strategy for BJP Mission Purvanchal

UP Chunav 2022: आज शाम वाराणसी आएंगे गृहमंत्री अमित शाह, मिशन पूर्वांचल की बनाएंगे रणनीति

Mon, 21 Feb 2022 01:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Feb 2022 01:54 PM IST
सार

पूर्वांचल की सियासत पर तगड़ी पकड़ बना चुके गृहमंत्री अमित शाह सोमवार शाम वाराणसी पहुंचेंगे। काशी क्षेत्र, महानगर और जिलाध्यक्षों के साथ ही शहर के पुराने कार्यकर्ताओं व रणनीतिकारों के साथ  बैठक करेंगे।

विज्ञापन
UP Election 2022 Home Minister Amit Shah varanasi visit today will make strategy for BJP Mission Purvanchal
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की सियासत में हमेशा चर्चा में बनी रहने वाली काशी एक बार फिर पूर्वांचल की राजनीति का केंद्र बन गई है। यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के मतदान से पहले गृहमंत्री अमित शाह आज शाम वाराणसी आएंगे। पूर्वांचल की सियासत पर तगड़ी पकड़ बना चुके अमित शाह इस दौरे में काशी और गोरक्ष क्षेत्र की रणनीति बनाएंगे।

विज्ञापन


यहां नदेसर पैलेस में रात्रि विश्राम करेंगे। शाम से लेकर देर रात तक वह वाराणसी और पूर्वांचल के जिलों की 61 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों, पार्टी के पक्ष में माहौल पर फीडबैक लेंगे। साथ ही संगठनात्मक कार्यक्रमों पर भी मंथन करेंगे।  भाजपा के उच्च पदस्थ सूत्रों की मानें तो गृहमंत्री फरवरी के अंतिम सप्ताह से काशी को केंद्र बनाकर प्रवास भी करेंगे।
विज्ञापन


चुनावी  रणनीतिकारों संग करेंगे बैठक
जानकारी के मुताबिक गृहमंत्री का विशेष विमान से शाम साढ़े पांच बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेगा। यहां से सड़क मार्ग से वो सीधे नदेसर पैलेस पहुंचेंगे। पार्टी की कोई आधिकारिक बैठक प्रस्तावित नहीं है, लेकिन गृहमंत्री काशी क्षेत्र, महानगर व जिलाध्यक्षों के साथ ही शहर के पुराने कार्यकर्ताओं व रणनीतिकारों के साथ भी बैठक करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के प्रत्याशियों के साथ माहौल भी भांपने का प्रयास करेंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल होंगे। रात्रि विश्राम के बाद गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को प्रयागराज और प्रतापगढ़ में जनसभा को संबोधित करने रवाना होंगे।

यूपी में दोबारा सत्ता पाने के लिए पूर्वांचल में जीत जरूरी

UP Election 2022 Home Minister Amit Shah varanasi visit today will make strategy for BJP Mission Purvanchal
भाजपा - फोटो : Social Media

काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों पर वर्ष 2017 में भाजपा ने 55 सीटों पर फतह पाई थी। यूपी में दोबारा सत्ता पाने के लिए पूर्वांचल पर पकड़ मजबूत करने में जुटी भाजपा पूर्वांचल में 65 सीटों पर विजय का लक्ष्य लेकर चल रही है।

इस लक्ष्य को पाने के लिए पूर्वांचल की सियासत की नब्ज भांपने वाले अमित शाह की निगाहें हैं। कारण, उनके नेतृत्व में ही वर्ष 2014, 2017 और 2019 में पूर्वांचल में भाजपा ने क्लीन स्वीप जैसी स्थिति बनाई थी। सुभासपा के सपा के पाले में जाने के बाद भाजपा अब नई रणनीति के साथ मैदान में उतरी है।

अखिलेश, प्रियंका, माया, ममता और केजरीवाल भी मैदान में

माना जा रहा है कि छठे चरण के मतदान के साथ ही 26 फरवरी से पांच मार्च तक भाजपा, सपा और कांग्रेस समेत अन्य दलों के दिग्गज नेता पूर्वांचल में ही डेरा डाले रहेंगे।  मतदान का चरण आगे बढ़ने के साथ ही सपा, कांग्रेस, बसपा, आप सहित अन्य दल भी छठे चरण से ही वाराणसी की सियासी जमीन पर उतरेंगे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का 24 फरवरी का प्रस्तावित दौरा भाजपा के समीकरणों के लिहाज से ही आगे बढ़ाया गया है। तीन मार्च को सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यहां के रण में शामिल होंगी। उधर, बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी भी अपनी ताकत झोंकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed