फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Election 2022 Defense Minister Rajnath Singh will hold booth president meeting of BJP Kashi region in Jaunpur on 27 november

यूपी चुनाव 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 27 को जौनपुर में करेंगे भाजपा काशी क्षेत्र का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन

Fri, 19 Nov 2021 12:55 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 19 Nov 2021 12:55 AM IST
सार

जौनपुर के टीडी कॉलेज में होने वाले सम्मेलन में काशी क्षेत्र के 16 जिलों के 29 हजार 500 बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे।

विज्ञापन
UP Election 2022 Defense Minister Rajnath Singh will hold booth president meeting of BJP Kashi region in Jaunpur on 27 november
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले संगठन को मजबूत करने में जुटी भारतीय जनता पार्टी के 27 नवंबर को काशी क्षेत्र के 16 जिलों के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि होंगे। जौनपुर के टीडी कॉलेज में होने वाले इस सम्मेलन में 29 हजार 500 बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे।

विज्ञापन


सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने वर्चुअल बैठक की। उन्होंने कहा, बूथ को मजबूत करना बूथ अध्यक्ष का पहला दायित्व है। बूथ जीतने के लिए बूथ पर सामाजिक समीकरण का भी विशेष ध्यान रखना होता है।
विज्ञापन


चुनाव जितने में बूथ अध्यक्ष की अहम भूमिका
क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि चुनाव जितने में बूथ अध्यक्ष की अहम भूमिका होती है। इस दौरान अशोक चौरसिया, संतोष पटेल,  हंसराज विश्वकर्मा, विद्या सागर राय, सुशील त्रिपाठी, दिलीप पटेल, नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, सहित सभी क्षेत्र पदाधिकारी, 16 जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधान सभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय पहुंचीं वाराणसी

भाजपा की चुनाव सह प्रभारी व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय बृहस्पतिवार को वाराणसी पहुंची। वाराणसी में सप्ताह व्यापी प्रवास के दौरान राज्य सभा सांसद सरोज पांडेय काशी क्षेत्र के विभिन्न जिलों में आयोजित संगठनात्मक बैठक एवं अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगी। बृहस्पतिवार को बीएलडब्लू गेस्ट हाउस में विश्राम के बाद वे भदोही रवाना हुई।

वहां संगठनात्मक बैठक के बाद वे देर रात वाराणसी लौटीं। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि 19 नवंबर को राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय पूर्वान्ह 9 बजे सड़क मार्ग से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगी। प्रयागराज में वे महिला मोर्चा, काशी क्षेत्र द्वारा तेरियर गंज स्थित मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में दिन में 12 बजे से आयोजित कमल शक्ति संवाद कार्यक्त्रस्म में भाग लेंगी। ब्यूरो 

सबसे छोटे कद की महिला शिखा रस्तोगी बनी भाजपा की सदस्य

वाराणसी  जिले की सबसे छोटे कद की महिला शिखा रस्तोगी ने बृहस्पतिवार को भाजपा की सदस्यता ली। दिव्यांगजन सशक्तीकरण केंद्र के कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. उत्तम ओझा ने कहा कि भाजपा की सदस्यता अभियान में हम हर दिव्यांग के घर घर जाएंगे और उन को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।
पढ़ेंः देव दीपावली पर देवलोक सी सजी काशी, रंगबिरंगी रोशनी से घाटों पर बना बेहद सुंदर नजारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed