{"_id":"618014d414ae7f082038df00","slug":"up-election-2022-bhagidari-morcha-will-contest-on-403-seats-omprakash-rajbhar-claims-for-bjp-defeat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: भागीदारी मोर्चा 403 सीटों पर लड़ेगा, ओमप्रकाश राजभर का दावा- भाजपा का करेंगे सफाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: भागीदारी मोर्चा 403 सीटों पर लड़ेगा, ओमप्रकाश राजभर का दावा- भाजपा का करेंगे सफाया
Mon, 01 Nov 2021 10:35 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 01 Nov 2021 10:35 PM IST
सार
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर के तेरहवीं में सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभऱ शामिल हुए। मीडिया से बातचीत में दावा किया कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी- सुभासपा गठबंधन की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन
सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी चुनाव 2022 में हमारा भागीदारी मोर्चा प्रदेश की 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा और पूरे राज्य से भाजपा का सफाया करेगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर के तेरहवीं में शामिल होने के बाद वापस लौटने के क्रम में सुभासपा प्रमुख ने दीदारगंज चौक पर मीडिया से बीत की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भागीदारी मोर्चा पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। सभी सीटों पर ऐसे प्रत्याशियों को उतारा जाएगा जो भाजपा का सफाया करने में सक्षम होंगे। दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी- सुभासपा गठबंधन की ही सरकार बनेगी। कहा कि भाजपा का उत्तर प्रदेश से सफाया सुनिश्चित है।
विज्ञापन
एक सवाल के जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने बताया कि अभी और कई दलों से गठबंधन होना बाकी है। भाजपा सरकार चारों तरफ से घिर चुकी है। केवल इस सरकार की विदाई होनी बाकी है। इससे पूर्व ओम प्रकाश राजभर पूर्व विधान सभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर की तेरहवीं में शामिल होने के लिए उनके गांव पहुंचे और उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
पढ़ेंः यूपी चुनाव 2022: पीएम मोदी और अखिलेश के गढ़ से पूर्वांचल की नब्ज टटोलेंगे अमित शाह