फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP election 2022 Akhilesh Yadav in Varanasi Worshiped at Mahamrityunjay temple and Baba Kaal Bhairav mandir sought blessings for victory in vidhan sabha chunav

वाराणसी में अखिलेश यादव: महामृत्युंजय मंदिर और बाबा कालभैरव के दरबार में टेका मत्था, मांगा जीत का आशीर्वाद

Sat, 05 Mar 2022 10:43 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Mar 2022 10:43 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार सुबह महामृत्युंजय मंदिर और बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। शुक्रवार रात उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया था। 

विज्ञापन
UP election 2022 Akhilesh Yadav in Varanasi Worshiped at Mahamrityunjay temple and Baba Kaal Bhairav mandir sought blessings for victory in vidhan sabha chunav
बाबा कालभैरव के दरबार में अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने वाराणसी में शुक्रवार देर शाम मेगा रोड शो के बाद शनिवार सुबह काशी के मंदिरों में मत्था टेका। महामृत्युंजय मंदिर और बाबा काल भैरव के दरबार में हाजिरी लगाकर यूपी चुनाव में जीत का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान सपा के दक्षिणी प्रत्याशी किशन दीक्षित और बड़ी संख्या में सपा समर्थक व कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन


अखिलेश ने कालभैरव मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद अखिलेश यादव कालभैरव मंदिर से महामृत्युंजय  मंदिर तक पैदल ही गए। उन्होंने दर्शन-पूजन कर बाबा का चरणामृत ग्रहण किया और आशीर्वाद लिया। इसके बाद मंदिर परिसर का भ्रमण किया।
विज्ञापन


सपा कार्यकर्ताओं में अखिलेश यादव से मिलने और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मची थी। सपा प्रमुख ने भी पार्टी के कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से अभिवादन किया और विधानसभा चुनाव 2022 में पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार आने की बात कही। दर्शन-पूजन के बाद अखिलेश यादव सर्किट हाउस की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


काशी के कोतवाल कहे जाने वाले  बाबा कालभैरव मंदिर की गलियों में अखिलेश यादव ने स्थानीय लोगों से मुलाकात भी की। इससे पहले शुक्रवार रात अखिलेश यादव ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। आज शाम चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले अखिलेश पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में जनसभा को संबोधित करेंगे। 

बाबा की नगरी में अखिलेश का दिख रहा अलग अंदाज

UP election 2022 Akhilesh Yadav in Varanasi Worshiped at Mahamrityunjay temple and Baba Kaal Bhairav mandir sought blessings for victory in vidhan sabha chunav
महामृत्युंजय मंदिर में अखिलेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का काशी में अलग रूप देखने को मिल रहा है। शुक्रवार देर शाम रोड शो के दौरान अखिलेश त्रिशूल और डमरू के साथ लोगों से रूबरू हुए। माना जा रहा है कि इससे सपा हर हाल में हिंदू मतों में सेंधमारी करने की कोशिश करेगी।  

UP election 2022 Akhilesh Yadav in Varanasi Worshiped at Mahamrityunjay temple and Baba Kaal Bhairav mandir sought blessings for victory in vidhan sabha chunav
वाराणसी में अखिलेश यादव का रोड शो - फोटो : सोशल मीडिया।

काशी में राजनीतिक पारा सातवें चरण के चुनाव से पहले ही सातवें आसमान पर पहुंच गया है। 54 सीटों पर होने वाले चुनाव में जातीय समीकरण बहुत मायने रखने वाला है। यही कारण है कि जिस पार्टी को जहां मौका मिल रहा है, वह जातीय समीकरण को साधने में लगी हैं। अखिलेश भी इसमें पीछे नहीं हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रोड शो के दौरान काशी विश्वनाथ धाम में डमरू बजाया तो वहीं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसके जवाब में हाथ में बाबा का त्रिशूल और डमरू लेकर काशी की जनता का दिल जीत लिया।

समर्थक भी अखिलेश के इस नए अंदाज को देख खुश दिखे। रथयात्रा चौराहे से लेकर निकलकर गिरजाघर तक जाने के दौरान अखिलेश यादव ने बीच-बीच में त्रिशूल और डमरू कई बार बाहर निकाला। इस दौरान समर्थक हर-हर महादेव का जयघोष करते दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed