फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Diwas Eminent personalities of Kashi honored Cabinet Minister said Youth foundation of india

Uttar Pradesh Day : काशी की विभूतियों का सम्मान, कैबिनेट मंत्री बोले- देश की नींव होते हैं युवा; जुटे खिलाड़ी

Sat, 25 Jan 2025 03:36 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 03:36 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश दिवस-2025 के तहत विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। जिले के प्रभारी कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने इसके लिए भाजपा सरकार का आभार जताया। कहा कि ऐसी योजनाओं से युवाओं को प्रोत्साहन मिलता है।

विज्ञापन
UP Diwas Eminent personalities of Kashi honored Cabinet Minister said Youth foundation of india
जिले के प्रभारी कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Uttar Pradesh Day : जिले के प्रभारी कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने शुक्रवार को नमोघाट पर दीप जलाकर उत्तर प्रदेश दिवस-2025 का उद्घाटन किया। उन्होंने विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाली काशी की विभूतियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। काशी सांसद टूरिस्ट गाइड प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन


सीएम युवा अभियान के तहत प्रथम चरण के लांचिंग की और लाभार्थियों को चेक दिए। घाट पर आयोजित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी देखी और उसकी सराहना की। इस दौरान उपराष्ट्रपति, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने काशी की विभिन्न विभूतियों पंडित राजेश्वर आचार्य, सरोद वादक अंशुमान महाराज, पं. रविशंकर मिश्र, सरोज वर्मा, दीनानाथ यादव को सम्मानित किया। खेल के क्षेत्र में ललित उपाध्याय, शिखा यादव, प्रशांति सिंह, सोनाली कन्नौजिया और अंकित यादव को सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम युवा अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के उद्यम के लिए चयनित लाभार्थी विवेक चौरसिया, पूजा तिवारी, ऊषा देवी, आनंद कुमार गुप्ता, आकाश कुमार, सोनम केशरी को स्वीकृत पांच-पांच लाख रुपये का चेक दिया गया। इस अवसर पर कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

प्रदर्शनी में संस्कृति विभाग, उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, नगर निगम, हस्तशिल्प, सिल्क, स्थानीय स्टोन वर्क (जीआई) उत्पाद, बैंक हेल्प डेस्क आदि के स्टाॅल लगाए गए थे।

प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर : कैबिनेट मंत्री
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 2018 से उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हुई है। वर्तमान केंद्र सरकार ने अब तक 4 करोड़ मकान देश के गरीबों को दिया है। 

देश एवं प्रदेश में व्यापक रोजगार सृजन हुआ है, जिससे युवा बेरोजगारों को रोजगार मिल रहा है। हम सभी को मिलकर हर तरह से उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना है। उन्होंने प्रयागराज में आयोजित हो रहे भव्य महाकुंभ के प्राचीन एवं ऐतिहासिक महत्व के विषय में बताया। कहा कि महाकुंभ ज्ञान एवं ऊर्जा का केंद्र है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, मेयर अशोक तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, जिलाधिकारी एस. राजलिंगम, अपर पुलिस कमिश्नर एस चिनप्पा, सीडीओ हिमांशु नागपाल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed