फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ghazipur police arrested three smugglers including woman with heroin worth two crore rupees

गाजीपुर एएनटीएफ का एक्शन: दो करोड़ हेरोइन के साथ महिला सहित तीन तस्कर गिरफ्तार, भोपाल भेजने की थी तैयारी

Thu, 24 Sep 2026 04:37 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 24 Sep 2026 04:37 PM IST
सार

गाजीपुर जिले में एएनटीएफ टीम ने दो करोड़ की हेरोइन के साथ महिला तस्कर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। एक बोलेरो में दो व्यक्ति व एक महिला मिली, जिनके पास से एक किलो 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ।

विज्ञापन
Ghazipur police arrested three smugglers including woman with heroin worth two crore rupees
महिला समेत तीन गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर शहर कोतवाली के लालनपुर मड़ई गांव मोड़ से बुधवार की रात एएनटीएफ टीम ने दो करोड़ की हेरोइन के साथ महिला तस्कर सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तस्कर हेरोइन की खेप भोपाल भेजने की तैयारी में थे। 

विज्ञापन


एएनटीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि टीम के साथ वाराणसी गोरखपुर महराजगंज फोरलेन तिराहे पर थे। मुखबिर की सूचना पर महराजगंज तिराहे से आगे लालनपुर मड़ई गांव मोड़ पर जैसे पहुंचे। वहां एक बोलेरो में दो व्यक्ति व एक महिला मिली, जिनके पास से एक किलो 15 ग्राम हेरोइन व चार मोबाइल, 1290 नकद बरामद हुआ। 
विज्ञापन


पूछताछ में तस्कर सरैया निवासी राकेश यादव उर्फ गामा ने बताया कि झारखंड प्रांत के चौपारण बाजार निवासी सोनू दांगी से हेरोइन खरीदते हैं। इसको तस्कर भुतहियाटाड़ निवासी कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू प्रजापति और मुहम्मदाबाद कोतवाली के शहनिंदा निवासी रीना यादव के माध्यम से सोनू को बेचने के लिए भोपाल भेजवाते हैं। वहां अधिक दाम मे सोनू बेचकर पैसा भेजवा देता है। तस्कर राकेश यादव उर्फ गामा महिला तस्कर रीना यादव और कृष्ण बिहारी उर्फ पिंटू प्रजापति को बस पकड़वाने जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएनटीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 2 करोड़ है। तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed