फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Accused in murder case carrying reward of ₹25,000 arrested following police encounter in mau

मऊ में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अनीश हत्याकांड में आया था नाम

Thu, 24 Sep 2026 04:49 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 24 Sep 2026 04:49 PM IST
सार

मऊ जिले में चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के असलपुर पुलिया के पास मुठभेड़ हुई। इस दौरान हत्या में नामजद 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया गया। बदमाश गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना के धामपुर बैरख सराय का निवासी है।

विज्ञापन
Accused in murder case carrying reward of ₹25,000 arrested following police encounter in mau
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले में चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के असलपुर पुलिया के पास बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ हुई। इस दौरान नीरज उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। अनीश कुमार की हत्या के आरोप में एसपी मऊ ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में  भर्ती कराया। पकड़े गए आरोपी के पास से तमंचा और बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई। 

विज्ञापन


सीओ जितेंद्र  सिंह ने बताया कि नीरज उर्फ टाइगर गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना के धामपुर बैरख सराय का निवासी है। उस पर अलग- अलग जिलों में भी लूट और हत्या जैसे संगीन अपराधों को मिलाकर कुल 10 मुकदमे पंजीकृत हैं। 
विज्ञापन


बताया कि चिरैयाकोट थाना के सरसेना गांव स्थित पेट्रोलपंप के पास बीते 14 सितंबर की शाम बाइक सवार युवकों ने रानीपुर थाना के काझा लखनुआडीह गांव निवासी अनीश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता मनीराम की तहरीर पर पुलिस ने गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना के जलालाबाद निवासी गोलू, तालमितपुर मोहित कुमार और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। 


एसपी कमलेश बहादुर ने हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए चिरैयाकोट, रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली, एसओजी और सर्विलांस की टीम गठित की।

जांच के दौरान गोलू और मोहित के अलावां जलालाबाद निवासी प्रदीप कुमार, रितेश कुमार, नीरज कुमार उर्फ टाइगर, चिरैयाकोट थाना के सेंचुई बेलभद्र निवासी शैलेश और तीन बाल अपचारियों का नाम प्रकाश में आया। छह आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जबकि मुख्य आरोपी गोलू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed