फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Up deputy cm keshav prasad maurya came azamgarh and gives comment on ram mandir

आजमगढ़ में डिप्टी सीएम केशव मौर्य, कहा- जल्द होगा समाधान, शुरू होगा राम मंदिर का निर्माण

Fri, 26 Oct 2018 10:22 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़/जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़/जौनपुर Updated Fri, 26 Oct 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Up deputy cm keshav prasad maurya came azamgarh and gives comment on ram mandir
वन मंत्री के घर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
 राम मंदिर मुद्दे का जल्द समाधान निकलेगा और रामजन्म भूमि पर राम मंदिर बनेगा। इस मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय में चल रहे मुकदमे में 29 अक्तूबर से डे टू डे सुनवाई शुरू हो रही है। ये बातें यूपी के  डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने गुरुवार को आजमगढ़ जिले के गेलवारा गांव स्थित वनमंत्री दारा सिंह चौहान के आवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहीं।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, अब न्यायालय ने इस मसले पर डे टू डे सुनवाई का निर्णय लिया है। ऐसी स्थिति में तेजी से सुनवाई होगी और जल्द ही न्यायालय का फैसला भी आ जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा संघ का एक संगठन है। भाजपा के अलावा संघ में लगभग 40 संगठन शामिल है।
विज्ञापन


संघ की हुई बैठक में देश को दुनिया में सबसे शक्तिशाली राष्ट्र बनाने और यहां के लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए मतदान का प्रतिशत और बढ़ाने के मुद्दे पर रणनीति तय हुई है। सीबीआई पर पूछे प्रश्र पर उन्होंने कहा कि जो भी गलत है, उस पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी तो पहले से ही झूठ की मशीन साबित हो चुकी है और इस मुद्दे पर भी झूठ बोल कर लोगों को बरगला रही है। जिले में धर्मांतरण कराने की आए दिन उजागर हो रहे मामलों और दोषियों पर कार्रवाई के जवाब में डिप्टी सीएम ने कहा कि इस तरह के जो भी मामला उजागर हो रहे हैं, पुलिस अपने स्तर से दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। ऐसे लोगों को माफ नहीं किया जाएगा। 

आजम खान इस कारण छोड़ रहे शिगूफा

 भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार दुनिया के सबसे ईमानदार सरकार बताते हुए उन्होंने कहा कि  प्रदेश सरकार निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से काम कर रही है, जो भी गलत होगा उस पर कार्रवाई सुनिश्चित है। साथ ही दावा किया कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में 73 से अधिक सीटें जितेगी। आजमगढ़ के दोनों सीटों पर इस बार भाजपा की जीत सुनिश्चित है। आजम खान के बयान पर उन्होंने कहा कि वे मीडिया व सुर्खियों में बने रहने के लिए शिगूफा छोड़ रहे है।

अयोध्या आस्था का केंद्र, बनेगा राम मंदिर

 प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या हिन्दुओं की आस्था का केंद्र है। वहां राम मंदिर बनेगा। जरूरत पड़ी तो कानून में संशोधन भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि  29 अक्तूबर से सर्वोच्च न्यायालय में रोज सुनवाई होनी है।  उप मुख्यमंत्री  गुरुवार को जौनपुर जिले के सवंसा गांव राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रचारक अशोक कुमार उपाध्याय के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

वह  राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रहे स्व. रमाशंकर उपाध्याय के त्रयोदशाह कार्यक्रम में श्रंद्धाजलि देने आए थे। राममंदिर के सवाल पर उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। निर्णय की प्रतीक्षा है। इसके बाद आपसी बातचीत से हो या कानून में संशोधन से राम मंदिर का निर्माण अयोध्या में कराया जाएगा।

राफेल खरीद के सवाल पर कहा कि  राहुल गांधी झूठ बोलने की मशीन हैं। जनता को झूठ बोलकर गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर देश की जनता का अटूट विश्वास है। भारत जल्द ही भ्रष्टाचार मुक्त होगा।

उन्होंने सीबीआई मुद्दे पर कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। जो भी गलत करेगा कानून के दायरे में आयेगा और उसे सजा मिलेगी। उन्होंने गांवों में छुट्टे पशुओं की रोकथाम पर कहा कि प्रत्येक जिलों में एक-एक करोड़ रुपया आवंटित किया जा चुका है। गौशाला जल्द ही बनते ही किसानों को राहत मिल जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed