फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya attack on caa nrc congress sp bsp in chandauli

हिंदुस्तान में पाकिस्तान जिंदाबाद नहीं चलेगा, बोलना होगा भारत माता की जय- डिप्टी सीएम

Mon, 13 Jan 2020 06:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 13 Jan 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya attack on caa nrc congress sp bsp in chandauli
सभा को संबोधित करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या। - फोटो : अमर उजाला।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने चंदौली जिले के आदित्यनरायन राजकीय इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अनुच्छेद 370, नागरिकता संशोधन कानून और राम मंदिर पर लोगों को संबोधित किया। साथ ही कांग्रेस और सपा-बसपा पर निशाना साधा।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की विपक्षी पार्टियां नागरिकता कानून पर प्रदेश में भय भ्रम और अविश्वास का माहौल पैदा कर देश को अराजकता की आग में झोंकने का प्रयास कर रही है। सरकार नागरिकता कानून से एक इंच भी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि भारत में भारत माता की जय, वंदे मातरम होगा। भारत में पाकिस्तान जिंदाबाद किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चकिया की धरती रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और हिंदुत्व के शिखर पुरुष ठाकुर सूबेदार सिंह की भूमि है। 56 इंच सीना वाली मोदी सरकार में कश्मीर से धारा 370 को हटाकर अलगाववाद पर प्रहार किया करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सदियों से श्रीरामजन्म भूमि के लिए हिंदुओं के संघर्ष को विराम देते हुए जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बांग्लादेश तथा अफगानिस्तान के धार्मिक रूप से पीड़ित भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई तथा पारसियों को नागरिकता देने के लिए नागरिकता संशोधन अधिनियम पारित किया है। पीड़ित मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तीन तलाक पर कानून बनाया, लेकिन कांग्रेस तथा सपा मुस्लिमों का एकमुश्त वोट हासिल करने के लिए देश में मुस्लिमों को भड़का कर अराजकता पैदा करने की कोशिश में लगी है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा मुसलमानों को गुमराह किया जा रहा है।

सिमी का रूप बदलकर पीएफआई को सक्रिय किया जा रहा है। उन्होंने सपा नेता अखिलेश यादव द्वारा एनपीआर का फार्म न भरने की घोषणा पर चेतावनी देते हुए कहा कि आजम खां के बेटे जैसा हाल अखिलेश का भी होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गरीब तथा किसानों के उत्थान में लगी है। आयुष्मान योजना के तहत गरीबों का इलाज करने, बिजली, आवास और गैस सिलेंडर देने का काम कर रही है। भाजपा गरीबों किसानों के बल पर राजनीति करती है। गरीबों के बल पर ही 2022 में पूरे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। 

गोरखपुर के सांसद रवि किशन के पिता के तेरहवीं में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या शामिल होने वाले थे। लेकिन किसी कारणवश प्रोग्राम रद्द हो गया। रवि किशन के पिता का देहांत 31 दिसंबर को देहांत हो गया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed