फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP College student union elections

अध्यक्ष पद पर प्रशांत का कब्जा

Tue, 04 Oct 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 04 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
UP College student union elections
यूपी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव
यूपी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में प्रशांत कुमार पांडेय ने 1231 मत पाकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। इस पद पर 819 मत पाने वाली आकांक्षा सिंह को 412 वोट से हराकर जीत दर्ज की। 1024 मत के साथ पियूषकांत उपाध्याय उपाध्यक्ष और 705 मत पाकर दुष्यंत प्रताप सिंह महामंत्री चुने गए। पुस्तकालय मंत्री पद पर शिवम रघवुंशी निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन


इससे पहले 21 बूथों पर हुए मतदान में पंजीकृत 4154 मतदाताओं में से 2643 ने वोट दिया। चुनाव में 170 ने नोटा का इस्तेमाल किया, 297 मत अवैध निकले। मतगणना के बाद प्राचार्य ने प्रधान चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई। सुबह नौ से एक बजे तक चले मतदान को लेकर विद्यार्थी उत्साहित थे।
विज्ञापन


शुरुआती दौर से लेकर मतदान की समय समाप्ति तक मतदाताओं के बूथों तक पहुंचने का सिलसिला बना रहा। यहीं वजह है कि पिछले साल करीब 55 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन इस बार इजाफा हुआ। प्रधान चुनाव अधिकारी डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि 63.63 प्रतिशत वोटिंग हुई। बूथवार जैसे-जैसे परिणाम आता जा रहा था, घोषणा कराई जा रही थी। उधर विजयी पदाधिकारियों की घोषणा के बाद समर्थकों ने गेट के बाहर अबीर गुलाल उड़ाकर खुशी का इजहार किया। मुख्य पदों के साथ ही विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर अर्पित दूबे, वाणिज्य में शानु कुमार, कृषि संकाय हर्षित सिंह और शिक्षा संकाय पर कृष्ण कुमार सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed