फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP college student election tomorrow

यूपी कॉलेज छात्रसंघ चुनावः प्रचार का शोर थमा, कल पड़ेंगे वोट

Wed, 06 Dec 2017 01:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 06 Dec 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
UP college student election tomorrow
यूपी कॉलेज में 4340 मतदाता चुनेंगे अपना प्रतिनिधि - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के उदय प्रताप महाविद्यालय में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव प्रचार थम गया। मतदान गुरुवार को होगा। कुल 4340 छात्र मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। अंतिम दिन चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों और समर्थकों ने पूरी ताकत झोंक दी।
विज्ञापन


कैंपस से लेकर कक्षाओं तक प्रचार किया और अपने हक में वोट की अपील की। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कॉलेज कैंपस में ही नहीं बाहर भी पोस्टर, हैंडबिल और विजिटिंग कार्ड खूब बांटे गए।
विज्ञापन


उदय प्रताप कॉलेज में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव के तहत मतदान होना है। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक मतदान होगा। मतदान के ठीक बाद मतगणना होगी और परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रसंघ चुनाव के दिन मतदाताओं को अपना परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। मतदान के लिए 22 बूथ बनाए जाएंगे। उधर मतदान को लेकर कॉलेज प्रशासन ने भी तैयारियां अंतिम दौर में हैं। कॉलेज में बैरिकेडिंग वगैरह का काम एक बार पुन: शुरू हो चुका है।


छात्रसंघ चुनाव में प्रमुख पदों पर 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। प्रधान चुनाव अधिकारी डॉ. महेश प्रताप सिंह के अनुसार सुरक्षा के मद्देनजर कड़ी बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed