फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP college student election today

छात्रसंघ चुनावः यूपी कॉलेज में मतदान आज, चुनावी रण में हैं 15 प्रत्याशी

Thu, 07 Dec 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 07 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
UP college student election today
उदय प्रताप महाविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
बनारस के उदय प्रताप महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होगा। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह नौ बजे से अपराह्न एक बजे तक वोट डाले जाएंगे। चुनाव के मद्देनजर बुधवार को देर शाम तक तैयारियां चलती रहीं।
विज्ञापन


यहां कुल 4340 विद्यार्थी चुनाव मैदान में उतरे 15 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। अध्यक्ष, महामंत्री और उपाध्यक्ष पदों पर 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, संकाय प्रतिनिधि के लिए चार प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। यूपी कॉलेज में मतदान के लिए कुल 22 बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन


बैरीकेडिंग लगाने के साथ ही देर शाम तक तैयारियां की जाती रहीं। मतदान के लिए सभी छात्र-छात्राओं को अपना परिचय पत्र लाना होगा। जिनके पास आई कार्ड नहीं है, उन्हें शुल्क रसीद के साथ फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर आना होगा, तभी उन्हें मतदान की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान चुनाव अधिकारी डॉ. महेश प्रताप सिंह ने बताया कि परिसर में कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।  साथ ही बूथों के अंदर और मतगणना के दौरान वीडियोग्राफी कराई जाएगी। प्रत्येक बूथ पर एक ही एजेंट को रखा जाएगा। मतदान व मतगणना के दौरान प्रत्याशी और उनके एजेंटों के लिए मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। 

प्रत्याशियों पर एक नजर

UP college student election today
election
-अध्यक्ष : अविकल सिंह, नवीन सिंह, पीयूष सिंह, शिवम सिंह, विवेक कुमार चौबे

-उपाध्यक्ष : कृष्णमूर्ति सिंह, विकास सिंह, विवेकानंद सिंह

-महामंत्री : आकाशदीप रघुवंशी, हर्ष सिंह, सिद्धांत भृगुवंशी 

-विज्ञान संकाय : संस्कृति पांडेय, सविंद्र सिंह

-कला संकाय : अभिषेक कुमार सिंह, नितिन मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed