फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP College five day AI class for 500 professors along with PG and PhD students can also gain insights

यूपी कॉलेज: 500 रुपये में 5 दिन की एआई क्लास, पीजी-पीएचडी छात्रों के साथ ही प्रोफेसर भी ले सकेंगे जानकारी

Mon, 05 Oct 2026 11:26 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 05 Oct 2026 11:26 AM IST
सार

यूपी कॉलेज में पीजी और पीएचडी छात्रों के साथ प्रोफेसरों के लिए पांच दिवसीय एआई क्लास आयोजित की जाएगी। 14 से 18 अक्तूबर तक चलने वाली इस कक्षा के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। इसमें प्रतिभागियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी जानकारी और उसके उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक छात्र और शिक्षक इसमें शामिल हो सकेंगे।

विज्ञापन
UP College five day AI class for 500 professors along with PG and PhD students can also gain insights
यूपी कॉलेज में तैयारियां शुरू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी कॉलेज में 500 रुपये का भुगतान कर पीजी और पीएचडी छात्रों के साथ ही प्रोफेसर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की स्पेशल ऑनलाइन क्लास कर पाएंगे। इसमें छात्रों और शिक्षकों को सिखाया जाएगा कि पढ़ाई और शोध में एआई का सही उपयोग कैसे किया जाता है।

विज्ञापन


ये स्पेशल क्लास में 14 से 18 अक्तूबर तक चलेगी। सफल प्रतिभागियों को उपस्थिति और मूल्यांकन परीक्षण के आधार पर प्रमाणपत्र भी दे दिया जाएगा। 12 अक्तूबर तक छात्रों और शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन होगा। इस स्पेशल क्लास में एआई की मदद से लिटरेचर रिव्यू, रिसर्च गैप की पहचान, डेटा कलेक्शन, डेटा एनालिसिस और विजुअलाइजेशन की जानकारी मिलेगी। साथ ही जनरेटिव एआई से शैक्षणिक लेखन, प्लेगरिज्म (साहित्यिक चोरी) की रोकथाम और शोध में एआई के जिम्मेदार उपयोग के रास्ते भी बताए जाएंगे। 

विज्ञापन

18 अक्तूबर को अंतिम दिन प्रतिभागियों को एआई का उपयोग कर शोध प्रस्ताव तैयार करने का व्यावहारिक ज्ञान दिया जाएगा। एफडीपी यानी कि फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम इस कार्यक्रम का नाम है। पहले दिन रिसर्च में एआई और डिस्कवरिंग रिसर्च गैप्स में एआई, दूसरे दिन साहित्य सर्वे और सिंथेसिस में एआई और डिजाइन में एआई को सिखाया जाएगा। तीसरे दिन रिसर्च इंस्ट्रूमेंट्स और डेटा कलेक्शन में एआई और एआई असिस्टेड स्रोत और आंकड़ों के अध्यय, उनके इंटर प्रिटेशन और दृश्य में एआई के बारे में बताया जाएगा। 

चौथे दिन एकेडमिक लेखन और आंकड़ों के रिफ्रेंसिंग रिसर्च इंटेग्रिटी और अंतिम दिन नकल रोकने के तरीके और कंप्यूटर पर टूल्स का खुद इस्तेमाल करके प्रैक्टिकल अनुभव दिया जाएगा। इसे कॉलेज के एआईयू-अकादमिक एवं प्रशासनिक विकास केंद्र (एएडीसी) की ओर से कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed