फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP College Faculty of Agriculture became overall champion today is Foundation Day

यूपी कॉलेज: कृषि संकाय बना ओवरऑल चैंपियन, आज स्थापना दिवस; सभी विजेता संकायों को मिले मेडल

Tue, 25 Nov 2025 04:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 25 Nov 2025 04:39 PM IST
सार

Varanasi News: शिक्षा संकाय की गायत्री पांडेय ने कई मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों को अपना मुरीद बना लिया। निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

विज्ञापन
UP College Faculty of Agriculture became overall champion today is Foundation Day
UP College Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी कॉलेज में आज 116वां संस्थापन दिवस समारोह मनाया जाएगा। राजर्षि सभागार में सुबह 11.30 बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। वहीं सोमवार को सेमी-क्लासिकल नृत्य प्रतियोगिताएं और विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। सभी प्रतियोगिताओं के कुल अंकों के आधार पर इस वर्ष का ओवरऑल चैंपियन कृषि संकाय को घोषित किया गया। वहीं, संकाय स्तर पर सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि प्रो. सुधा पांडेय और कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार सिंह की ओर से मेडल और पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को एकल सेमी-क्लासिकल नृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। आयुषी उपाध्याय ने श्री रामचंद्र कृपालु भज मन... पर मनमोहक प्रस्तुति दी। वाणिज्य संकाय की अनुष्का पाठक ने भरतनाट्यम, कला संकाय की अर्पिता सिंह ने शास्त्रीय और बंगाली मिश्रित नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। निहारिका ने स्त्री जीवन के कई दृश्यों और सामाजिक संवेदनशील मुद्दों को नृत्य में करके दिखाया। कृषि संकाय की तृप्ति श्रीवास्तव ने कथक के कई ताल भी बड़ी सहजता से प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

संस्थापन दिवस पर इन अतिथियों का संबोधन : गुजरात केंद्रीय विवि के कुलपति प्रो. आरएस दुबे, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी, न्याययमूर्ति डीपी सिंह, उदय प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह, प्राचार्य प्रो. डीके सिंह और उदय प्रताप शिक्षा समिति के सचिव प्रो. यूएस सिन्हा ने अपने विचार रखे। 

इन संकायों को घोषित किया गया विजेता
हिंदी वाद-विवाद में कृषि संकाय, अंग्रेजी वाद-विवाद में संयुक्त तौर पर बी.एड और बी. जेड संकाय, रंगोली में कला संकाय, लोकगीत में संयुक्त रूप से वाणिज्य एवं कृषि संकाय, सुभाषित और पेंटिंग में वाणिज्य संकाय और एकल सेमी-क्लासिकल नृत्य में कृषि संकाय को विजेता घोषित किया गया। कार्यक्रम में पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन वनस्पति विज्ञान विभाग की शोध छात्रा आकृति सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed