फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Up collage protest

शुल्क बढ़ाने पर विद्यार्थियों का गुस्सा फूटा

Wed, 07 Aug 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Up collage protest
वाराणसी। उदय प्रताप महाविद्यालय (यूपी कालेज) में शुल्क बढ़ोतरी के विरोध में विद्यार्थियों ने मंगलवार को धरना प्रदर्शन किया। छात्रों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हंगामा बढ़ता देखकर महाविद्यालय प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। बावजूद इसके छात्र शुल्क बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग पर अड़े रहे। छात्रों का कहना था कि बैंक, इंप्रूवमेंट के शुल्क में 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। प्राचार्य ने शुल्क वृद्धि वापस लेने का आश्वासन दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. विजय बहादुर सिंह ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। उनका कहना था कि प्रबंध समिति के अनुमोदन से ही शुल्क बढ़ोत्तरी हुई लिहाजा प्रबंध समिति की स्वीकृति के बाद ही शुल्क वृद्धि वापस हो सकती है। इस मामले में प्रबंध समिति से बातचीत चल रही है। जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा। इसके उपरांत छात्रों का प्रदर्शन समाप्त हुआ। धरना प्रदर्शन में निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, निवर्तमान उपाध्यक्ष पवन सिंह, निवर्तमान महामंत्री शिवम सिंह, बाबू राघवेंद्र सिंह, कुणाल सिंह रघुवंशी सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed