{"_id":"60c218fe7293a22e0078747b","slug":"up-cabinet-minister-anil-rajbhar-did-not-to-follow-corona-protocol-forgot-to-wear-mask-and-social-distancing","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार के मंत्री भूले कोरोना प्रोटोकॉल, बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लोगों से मिलते रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार के मंत्री भूले कोरोना प्रोटोकॉल, बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लोगों से मिलते रहे
Thu, 10 Jun 2021 07:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 10 Jun 2021 07:36 PM IST
सार
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर आज विजय दिवस के अवसर पर सुहेलदेव पार्क पहुंचे थे। यहां उन्होंने महाराजा सुहेलदेव को पुष्प अर्पित किए थे और लोगों से संवाद किया था।
विज्ञापन
राज्यमंत्री अनिल राजभर ने बिना मास्क के लोगों से संवाद किया।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर गुरुवार को विजय दिवस के अवसर पर सुहेलदेव पार्क पहुंचे। यहां उन्होंने महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। लेकिन इस दौरान प्रदेश मंत्री कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना बिल्कुल भूल गए। उन्होंने लोगों से मिलने के दौरान मास्क नहीं लगाया था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग नजर आई।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सुबह साढ़े 10 बजे आकाशवाणी तिराहे पर सुहेलदेव पार्क पहुंचकर लोगों से संवाद किया। महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर लोगों के सिर पर गमछा बांधा। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 10 जून 1034 को युद्ध में सुहेलदेव राजभर ने मसूद गाजी को मारकर सनातन संस्कृति की रक्षा की थी। जिसे आज हम विजय दिवस के तौर पर मना रहे हैं।
विज्ञापन
लोगों से मिलते समय राज्यमंत्री ने न ही मास्क लगाया था और न ही दूरी बनाई थी।