फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपचुनाव: मल्हनी में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, 1962 के बाद से भाजपा को नहीं मिली यहां जीत

Tue, 03 Nov 2020 10:24 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 03 Nov 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
up By-elections: Many political party candidate reputation at stake in Malhani jaunpur, BJP has not won here since 1962
मल्हनी उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। आज सुबह सात बजे से ही मतदाता मतदान कर रहे हैं। सुबह 9 बजे 6.5 फीसदी मतदान हो गया। देखें अगली स्लाइड्स..।

up By-elections: Many political party candidate reputation at stake in Malhani jaunpur, BJP has not won here since 1962
मल्हनी विधान सभा उपचुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा क्षेत्र में 544 बूथ बनाए हैं। कुल 3.62 लाख मतदाता मैदान में उतरे 16 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला करेंगे। वर्ष 2022 का सेमीफाइनल माने जा रहे इस उपचुनाव में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

up By-elections: Many political party candidate reputation at stake in Malhani jaunpur, BJP has not won here since 1962
धनंजय सिंह और लकी यादव - फोटो : अमर उजाला।

सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे पारसनाथ यादव के निधन से रिक्त हुई सीट को सपा का मजबूत किला माना जाता रहा है। अपना किला बचाने के लिए सपा ने यहां से दिवंगत नेता पारसनाथ के पुत्र लकी यादव को मैदान में उतारा है। वहीं, इस सीट से पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह भी मैदान में हैं। वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भाग्य आजमा रहे हैं। 2012 से पहले यह सीट रारी के नाम से थी, तब धनंजय दो बार विधायक चुने गए थे। पहली बार वर्ष 2012 में उन्होंने निर्दल उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
up By-elections: Many political party candidate reputation at stake in Malhani jaunpur, BJP has not won here since 1962
भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह ने किया नामांकन। - फोटो : अमर उजाला

वहीं सत्ताधारी भाजपा ने मनोज सिंह पर दांव लगाया है। वर्ष 2017 की मोदी लहर में भी मल्हनी सीट गंवाने वाली भाजपा के लिए जीत यहां प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है। यही कारण है कि यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो बार सभा की है। दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ दिनेश चन्द शर्मा के अलावा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की सभा हुई है। चुनाव प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, जिले के प्रभारी उपेंद्र तिवारी, राज्य मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने लगातार कैंप किए।

विज्ञापन
up By-elections: Many political party candidate reputation at stake in Malhani jaunpur, BJP has not won here since 1962
बसपा उम्मीदवार जयप्रकाश दुबे ने किया नामांकन। - फोटो : अमर उजाला

बसपा ने यहां से जयप्रकाश दुबे को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस से राकेश मिश्रा उर्फ मंगला गुरु मैदान में हैं। इनके अलावा 11 अन्य उम्मीदवार भी चुनाव में भाग्य आजमा रहे हैं। जनता इसमें से किस पर भरोसा जताती है। यह तीन नवंबर को होने वाले मतदान के बाद स्पष्ट होगा। इस चुनावी नतीजे को जानने के लिए हर कोई उत्सुक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed