फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP By Election Manjhi Assembly Constituency Brajesh pathak Akash Anand BSP VS sp News in Hindi

UP: इस सीट पर बसपा ने बढ़ाई BJP की टेंशन!... यहां हिंदुत्व-राष्ट्रवाद संग जातीय गोलबंदी की धुरी पर पड़ेंगे वोट

Tue, 19 Nov 2024 10:24 AM IST
शाहरुख खान राहुल दुबे, अमर उजाला, मिर्जापुर
राहुल दुबे, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 19 Nov 2024 10:24 AM IST
सार

यूपी के मिर्जापुर की मझवां विधानसभा सीट पर हिंदुत्व-राष्ट्रवाद, विकास... रोजगार और जातीय गोलबंदी की धुरी पर वोट पड़ेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक की ताबड़तोड़ जनसभाएं हुईं हैं। 

विज्ञापन
UP By Election Manjhi Assembly Constituency Brajesh pathak Akash Anand BSP VS sp News in Hindi
UP By Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मिर्जापुर की मझवां विधानसभा क्षेत्र के बजरंग चौराहे पर पान दुकान पर बैठे लोग चुनावी चर्चाओं में ही मशगूल दिखे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का एक कार्यक्रम कछवा में था। राधेश्याम क्षेत्र के विकास के लिए सत्ता के साथ जाने की बात कर रहे थे तो रोहित सपा के पक्ष में बात रख रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी गणित लगाया जा रहा था कि किस पार्टी ने कितनी ताकत झोंकी है। कौन बड़े नेता आए, कौन नहीं आए। बसपा से मायावती और उनके भतीजे आकाश आनंद के न आने पर भी बातें हो रही थीं। लोग कह रहे थे कि पहली बार उपचुनाव लड़ रही बसपा क्या गंभीर नहीं है। अगर है तो चुनाव में किसी बड़े नेता की जनसभा क्यों नहीं हुई।
विज्ञापन


हालांकि, ऐसे कई सवालों पर सोमवार की शाम तक विराम लग गया। राजनीतिक दलों ने बीते एक महीने में माहौल बनाने में पूरी ताकत झोंकी। अब बारी मतदाताओं की है। भाजपा चुनावी रैलियों से अपने पक्ष में माहौल बनाती दिख रही है तो सपा भी काफी हद तक जातीय गोलबंदी के इर्द-गिर्द तानाबाना बुनती दिख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा अगर ब्राह्मण मतदाताओं में सेंध लगाने में सफल हुई तो मुकाबला बेहद करीबी हो जाएगा। क्रिश्चियन अस्पताल के सामने चाय बना रहे शिवम मिश्रा कहते हैं, पिछले एक महीने से उनकी दुकान पर चुनाव के अतिरिक्त कोई चर्चा ही नहीं हुई। जनता तो सत्ता के साथ जाना चाहती है। 

'मायावती की एक भी जनसभा हो जाती तो...'
गांव कहुआ बेलवन के राम सराय कहते हैं, बिजली व्यवस्था में सुधार हुआ है। फसलों की सिंचाई में आसानी है, और किसान को क्या चाहिए। वह मुख्यमंत्री के बयान बंटेंगे तो कटेंगे पर भाजपा के पक्ष में माहौल बनना बताते हैं।

कछवा बाजार के सामने ही डुग्गी चाय अड़ी पर बैठे सुरेश उपाध्याय कहते हैं कि बीते एक महीने में भाजपा और सपा ने कई जनसभाएं की हैं। इससे इन दोनों पार्टियों की स्थिति मजबूत हुई है। अगर बसपा से मायावती की एक भी जनसभा हो जाती तो मुकाबला और कठिन हो जाता। 

उन्हीं की बात का समर्थन करते हुए शिवसरन बिंद कहते हैं कि बसपा ने प्रत्याशी मजबूत उतारा, लेकिन चुनावी रैली में बड़ा नेता भी बुलाना चाहिए था। कछवा रोड निवासी स्नातक कर रहे आदेश हाल में प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन की बात को दोहराते हैं और कहते हैं कि नौकरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाना चाहिए और परिवर्तन जरूरी है।

भाजपा के कद्दावर नेताओं ने मतदाताओं को रिझाया
भाजपा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो जनसभाएं कीं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद ने भी मतदाताओं को रिझाया है। कई जनसभाएं की हैं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, आशीष पटेल, ओम प्रकाश राजभर ने भी जनसंपर्क अभियान चलाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का भी एक कार्यक्रम लगा।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की एक जनसभा, तीन सांसद भी उतारे
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक जनसभा की है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने दो जनसभाएं कीं। जौनपुर से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा, मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज, चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह, नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय, अंबिका चौधरी, विधायक प्रभु नारायण यादव, विधायक रागिनी सोनकर समेत अन्य नेताओं को उतारा।

बसपा ने मुख्य मंडल जोन इंचार्ज लखनऊ को लगाया
बसपा की ओर से मुख्य मंडल जोन इंचार्ज लखनऊ रंगनाथ रावत की ओर से मझवां में जन संपर्क किया गया। था। प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, पूर्व राज्यमंत्री अशोक कुमार गौतम ने जनसपंर्क अभियान चलाया।
 

चुनाव में प्रमुख उम्मीदवार :
सपा उम्मीदवार डॉ. ज्योति बिंद
भाजपा से शुचिष्मिता मौर्य
बसपा से दीपक तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed