फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Budget Science city and planetarium built in Kashi gift to Mirzapur Ballia Azamgarh Sonbhadra Chandauli

UP Budget 2025 : काशी में बनेगी साइंस सिटी व नक्षत्रशाला, मिर्जापुर, बलिया, आजमगढ़, सोनभद्र और चंदौली को सौगात

Fri, 21 Feb 2025 03:01 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 03:01 AM IST
सार

यूपी बजट में पूर्वांचल के जिलों को भी कई साैगातें मिली हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज से लेकर राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज बनवाने की भी घोषणा की गई है। यूपी के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन
UP Budget Science city and planetarium built in Kashi gift to Mirzapur Ballia Azamgarh Sonbhadra Chandauli
UP Budget 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Budget 2025 : यूपी सरकार के बजट में वाराणसी, मिर्जापुर, बलिया, आजमगढ़, सोनभद्र और चंदौली को सौगात मिली है। काशी में मो घाट पर साइंस सिटी और एलटी कॉलेज अर्दली बाजार में नक्षत्रशाला बनाई जाएगी। इसके लिए 5 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसी तरह विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए बजट का प्रावधान किया गया। 

विज्ञापन


इसका फायदा मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र के लोगों को मिलेगा। बलिया में जहां राजकीय मेडिकल कॉलेज बनवाने का एलान किया गया, वहीं वाराणसी में राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज बनाने की घोषणा हुई। हालांकि मऊ, गाजीपुर, जौनपुर और भदोही के लिए किसी खास परियोजना की घोषणा नहीं की गई है। पिछली बार भी पूर्वांचल को कई सौगात मिली थी। मिर्जापुर में राज्य विश्वविद्यालय और वाराणसी में राजकीय मेडिकल कॉलेज बनवाने का एलान हुआ था।
विज्ञापन


विंध्यधाम को मिले दो नए कॉरिडोर
विंध्य क्षेत्र (मिर्जापुर) के तीन प्रमुख मंदिरों के विकास के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अष्टभुजा और कालीखोह में दो नए कॉरिडोर बनाए जाएंगे। विंध्य कॉरिडोर की सुविधाओं का विस्तार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी मिल सकती हैं 100 ई-बसें 
पब्लिक ट्रांसपोर्ट को और बेहतर करने के लिए काशी को 100 नई ई बसें मिल सकती हैं। यूपी के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के अफसरों का कहना है कि बजट मिलते ही नई बसें खरीदी जाएंगी। ऐसा हुआ तो ई-बसों की संख्या 150 हो जाएगी।

400 करोड़ से बनेगा राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज
वाराणसी में चिकित्सा सुविधाएं बढ़ेंगी। इसके लिए 400 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। बजट मिलते ही राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

बलिया को मिला मेडिकल कॉलेज
जिले को राजकीय मेडिकल काॅलेज की सौगात मिल गई है। इसके लिए 27 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मेडिकल काॅलेज बनाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी।

आजमगढ़ में बनेगी फॉरेंसिक लैब
जिले को पहली बार फॉरेंसिक लैब (विधि विज्ञान प्रयोगशाला) की सौगात मिली है। इससे आपराधिक मामलों से संबंधित सैंपल की जांच आसान हो जाएगी। ओडीओपी के तहत चयनित ब्लैक पॉटरी और मुबारकपुर की साड़ी उद्योग को भी नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

जनजातीय उत्कर्ष अभियान का फायदा सोनभद्र के 176 गांवों को मिलेगा
आदिवासी बहुल जिलों के लिए धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान शुरू किया है। प्रदेश सरकार ने 18 विभागों को मिलकर गांवों में विकास कार्य कराने के निर्देश दिए हैं। इसका फायदा जिले के 176 गांवों को मिल सकता है। दूसरी तरफ, विंध्य एक्सप्रेस वे पहला प्रोजेक्ट होगा, जो सोनभद्र को प्रयागराज से सीधे जोड़ेगा। यह एक्सप्रेस वे मिर्जापुर से सोनभद्र तक आएगा। इससे झारखंड और छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी भी अच्छी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed