यूपी बोर्ड: 10वीं में लखनऊ-कानपुर से पीछे बनारस, मिला 25वां स्थान; प्रदेश के टाॅप जिले की सूची में भी नाम नहीं
UP Board Result: इस साल की परीक्षा में 35090 ने सफलता दर्ज करवाई है। वाराणसी में उत्तीर्ण प्रतिशत 79.41 प्रतिशत इस साल का है। हाईस्कूल परीक्षा में भदोही, आगरा, प्रयागराज, कानपुर टॉप 1 से 4 जिले की सूची में शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में इस वर्ष वाराणसी जिले का प्रदर्शन औसत रहा है। हाईस्कूल में वाराणसी प्रदेश की रैंकिंग में पिछड़कर 25वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि इंटरमीडिएट में 48वां स्थान हासिल हुआ है।
हाईस्कूल परीक्षा में वाराणसी का पास प्रतिशत 91.49 दर्ज किया गया है। जिले में कुल 40,417 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। इसके बावजूद वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज और कानपुर जैसे प्रमुख जिलों से पीछे रह गया। प्रदेश स्तर पर हाईस्कूल की टॉप सूची में भदोही, आगरा, प्रयागराज और कानपुर ने शीर्ष चार स्थान प्राप्त किए हैं। वहीं टॉप-20 जिलों की सूची में लखनऊ 14वें और गाजियाबाद 13वें स्थान पर रहा, जबकि वाराणसी इस सूची में जगह नहीं बना सका।
इंटरमीडिएट परीक्षा की बात करें तो वाराणसी का प्रदर्शन कुछ बेहतर रहा, लेकिन फिर भी टॉप-20 से बाहर रहा। इस वर्ष इंटर में कुल 45,919 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 44,186 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 35,090 ने सफलता हासिल की। जिले का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.41 रहा, जिससे वाराणसी को प्रदेश में 48वां स्थान मिला।
हालांकि इंटरमीडिएट में वाराणसी ने प्रयागराज, कन्नौज और झांसी जैसे कई महत्वपूर्ण जिलों को पीछे छोड़ दिया है। प्रयागराज को 74.29 प्रतिशत के साथ 71वां स्थान और झांसी को 75.71 प्रतिशत के साथ 63वां स्थान मिला है।
प्रदेश स्तर पर इंटरमीडिएट में लखनऊ 89.17 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि कानपुर नगर 86.14 प्रतिशत के साथ 16वें स्थान पर है। कुल मिलाकर, वाराणसी का प्रदर्शन इस वर्ष संतोषजनक तो रहा, लेकिन टॉप जिलों की सूची में जगह न बना पाना शिक्षा व्यवस्था के लिए चिंता का विषय भी माना जा रहा है।