{"_id":"6623366792d087104a04ee15","slug":"up-board-result-2024-evaluation-of-copies-in-15-days-result-five-days-before-in-varanasi-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2024: 15 दिन में कॉपियों का मूल्यांकन, पांच दिन पहले रिजल्ट, जानें- क्या हैं अन्य आंकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2024: 15 दिन में कॉपियों का मूल्यांकन, पांच दिन पहले रिजल्ट, जानें- क्या हैं अन्य आंकड़े
Sat, 20 Apr 2024 08:59 AM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 20 Apr 2024 08:59 AM IST
सार
UP Board Result 2024: पिछले साल 25 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया गया था। इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट 20 अप्रैल को ही जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
UP Board Class 10th, 12th Result 2024
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की साढ़े पांच लाख से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 15 दिन (निर्धारित समयावधि से एक दिन पूर्व) में ही पूरा करा लेने के बाद अब यूपी बोर्ड पिछले वर्ष के मुकाबले पांच दिन पूर्व रिजल्ट घोषित करने जा रहा है। जल्दी रिजल्ट जारी करने के मामले में माध्यमिक शिक्षा परिषद इस बार अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगा।
विज्ञापन
22 फरवरी से नौ मार्च तक आयोजित यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में वाराणसी जिले के 98886 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें हाईस्कूल के 52 हजार से अधिक और इंटरमीडिएट के लगभग 46 हजार छात्र-छात्राएं शामिल थे। परीक्षा के लिए जिले में 128 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
चुनावी वर्ष में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कराने से लेकर काॅपियों के मूल्यांकन और रिजल्ट घोषित करने में तेजी दिखाई। परीक्षा खत्म होने के सप्ताहभर बाद ही उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
16 से 31 मार्च तक मूल्यांकन की समयावधि निर्धारित की गई थी, लेकिन वाराणसी मंडल के सभी 13 जिलों में मूल्यांकन का कार्य एक दिन पूर्व 30 मार्च को ही पूर्ण कर लिया गया। शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 20 अप्रैल को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट घोषित करने की तिथि जारी कर दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज शनिवार को दोपहर दो बजे रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट को परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in और एनआईसी की वेबसाइट upresults.nic.in पर देखा जा सकता है।