फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Result 2019: Mau toppers are girl student in 10th and 12th

UP Board Result 2019: मऊ की तीन बेटियों ने प्रदेश में लहराया परचम, आईएएस और इंजीनियर बनने का है सपना

Sat, 27 Apr 2019 05:51 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 27 Apr 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
UP Board Result 2019: Mau toppers are girl student in 10th and 12th
हर्षिता सिंह - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणामों में प्रदेश में हाईस्कूल में 80.07 और इंटर में 70.06 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। बात करें पूर्वांचल की तो हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। तीन बेटियों ने इस बार मऊ जिले के नाम का परचम पूरे सूबे में लहराया है। 

विज्ञापन


जिले के मधुबन क्षेत्र के चचाईपार मखमेलपुर स्थित एसकेआईसी इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा तथा हृदयपट्टी गांव निवासी हर्षिता सिंह ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में छठवीं रैंक हासिल किया है। हर्षिता आठ घंटे पढ़ाई करती हैं।
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में बायो से पढ़ाई कर सिविल सर्विसेज में जाने का लक्ष्य बनाई है। पिता किसान हैं और मां गीता सिंह आंगनबाड़ी सहायिका है। हर्षिता ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता तथा विद्यालय के गुरुजनों को दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ईसा ने प्रदेश में हासिल किया छठवां स्थान

UP Board Result 2019: Mau toppers are girl student in 10th and 12th
ईसा यादव - फोटो : अमर उजाला
जिले के मधुबन क्षेत्र के चचाईपार मखमेलपुर स्थित एसकेआईसी इंटर कॉलेज की हाईस्कूल की छात्रा तथा कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के लुदुही गांव निवासी ईसा यादव ने भी 95 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में छठवीं रैंक हासिल किया है।

ईसा यादव पांच घंटे पढ़ाई करती हैं। इंटरमीडिएट मैथ से पढ़ाई कर आईएएस बनने का लक्ष्य बनाई है। पिता राजेंद्र यादव स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट तथा माता सुशीला यादव गृहिणी हैं। 

श्वेता ने प्रदेश में हासिल किया पांचवां स्थान 

UP Board Result 2019: Mau toppers are girl student in 10th and 12th
श्वेता सिंह - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के काझा स्थित सुगवंती स्मारक इंटर कॉलेज काझा की छात्रा और साहूपुर गांव निवासी श्वेता सिंह ने प्रदेश में पांचवीं रैंक हासिल कर इंटरमीडिएट में जिले में पहला स्थान हासिल किया है। श्वेता आठ से 10 घंटे पढ़ाई करती है। उनका लक्ष्य इंजीनियर बनने का है।

पहली वरीयता आईआईटी में दाखिला लेना है। पिता अवनीश सिंह शिक्षक तथा माता गृहिणी हैं। श्वेता की कामयाबी पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। श्वेता ने  अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता तथा विद्यालय के गुरुजनों को दिया है। श्वेता सिंह ने 93.30 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed