{"_id":"5cc43580bdec2207254c741f","slug":"up-board-result-2019-ghazipur-swati-got-7th-postition-in-top-ten-of-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Board Result 2019: प्रदेश में रोशन किया गाजीपुर का नाम, टॉप टेन में पाया सातवां स्थान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Result 2019: प्रदेश में रोशन किया गाजीपुर का नाम, टॉप टेन में पाया सातवां स्थान
Sat, 27 Apr 2019 04:53 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 27 Apr 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
स्वाति सिंह
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश बोर्ड के परिणाम घोषित होने के बाद गाजीपुर में खुशी की लहर है। खुशी हो भी क्यों ना जिले की बेटी ने यूपी की टॉप टेन सूची में सातवां स्थान पाया है। गाजीपुर की रहने वाली स्वाती सिंह का सपना बहुत बड़ा है।
प्रदेश में सातवां स्थान पाने वाली स्वाति सिंह गाजीपुर के लुदर्स इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा है। स्वाति सिंह ने कुल 500 में से 466 (93.2%) अंक प्राप्त किए हैं। स्वाति जीव विज्ञान समूह की छात्रा हैं। स्वाती ने बताया कि उन्हें बड़ा हो कर मेडिकल के क्षेत्र में लोगों की सेवा करनी है। उनका लक्ष्य सीएमओ बनने का है।
स्वाति अपने दादाजी के साथ गाजीपुर के पीरनगर में रहती है। मूलरूप से बस्ती जिले की निवासी स्वाति के पिता का बस्ती में बीज भंडार की दुकान है और स्वाती की मां गृहिणी हैं। दादा रघुराज सिंह गाजीपुर के पीजी कॉलेज में वनस्पति विज्ञान के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं।

Trending Videos
हाईस्कूल में स्वाति सिंह ने 84.66% अंक प्राप्त किए थे। जिससे वह काफी निराश थीं। इसके बाद उसे एक चैलेंज के रूप में लेते हुए स्वाती ने खूब मेहनत की। इसी का परिणाम है कि स्वाती ने पूरे प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त किया है। स्वाति ने भौतिक विज्ञान में 97, रसायन विज्ञान में 97, जीव विज्ञान में 97, अंग्रेजी में 80 और हिंदी में 95 अंक प्राप्त किए हैं।