फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board Online applications for scrutiny of answer sheets must be submitted by May 17

UP Board: कॉपियों की स्क्रूटनी के लिए 17 मई तक करने होंगे आवेदन, दोबारा जांच के लिए देने होंगे इतने रुपये

Tue, 28 Apr 2026 01:51 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 28 Apr 2026 01:51 PM IST
सार

Varanasi News: यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आने के बाद अब स्क्रूटनी के लिए आवेदन की तिथि भी जारी की गई है। छात्र अपनी कॉपियों की स्क्रूटनी यानी दोबारा जांच करवाना चाहता है तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा।

विज्ञापन
UP Board Online applications for scrutiny of answer sheets must be submitted by May 17
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम निकलने के बाद अगर कोई छात्र अपनी कॉपियों की स्क्रूटनी यानी दोबारा जांच करवाना चाहता है तो इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इसके लिए 17 मई की तिथि तय की गई है। हर प्रश्नपत्र की दोबारा जांच के लिए परीक्षार्थियों को 500 रुपये देने होंगे। स्क्रूटनी के लिए परिषद की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल को जारी हो गया है। परिणाम जारी होने के बाद अभ्यर्थियों ने परिषद के पोर्टल से प्रोविजनल मार्कशीट तो ले लिया है लेकिन अभी मार्कशीट की मूल प्रति के लिए इंतजार करना पड़ेगा। इस बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से परीक्षार्थियों के लिए कॉपी की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि जारी करते हुए आदेश की कॉपी क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भी भेजी गई है। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; ईटीएफ में बूम: यूपी में सोने के डिजिटल निवेश में 321% तो चांदी में 679% का उछाल, चौथे स्थान पर वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को 500 रुपये प्रति प्रश्न पत्र की दर से स्क्रूटनी शुल्क (लिखित एवं प्रयोगात्मक खण्ड हेतु पृथक-पृथक) चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करना होगा। ऑनलाइन भरे आवेदन के विवरणों को डाउनलोड कर उसके प्रिंट आउट के सभी जरूरी कागजात परिषद के संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed