फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board: Names of 23 tainted schools will be removed from the list of examination centers.

यूपी बोर्ड : परीक्षा केंद्रों की सूची से कटेंगे 23 दागी स्कूलों के नाम

Sat, 04 Nov 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Names of 23 tainted schools will be removed from the list of examination centers.
यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में केंद्रों की सूची 11 नवंबर को जारी होगी। इस बार चिह्नित किए गए 23 दागी विद्यालयों के नाम कट जाएंगे। वहीं, करीब आठ हजार परीक्षार्थियों के कम होने से करीब 12 केंद्र कम हो जाएंगे। संभावना है कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 130 केंद्र बन सकते हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर इस बार परीक्षा केंद्रों की वास्तविक जांच के लिए जियो लोकेशन सर्वे के साथ मूलभूत सुविधाओं के विवरण पोर्टल पर डाले गए। इसका भौतिक सत्यापन भी विभाग ने कराया। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधकिशोर सिंह ने बताया कि सत्यापन कर 394 विद्यालयों के नाम माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव को भेजे गए। इनमें काली सूची में शामिल 23 विद्यालयों के नाम भी भेजे गए हैं। एसटीएफ ने पिछले साल इन कॉलेजों के नाम विभाग को दिए थे। क्षेत्रीय कार्यालय के उप सचिव राम अवतार यादव ने बताया कि पहली लिस्ट के बाद तहसील स्तर पर सत्यापन होगा। साथ ही आपत्तियों का निस्तारण होगा। फिर दूसरी सूची परिषद को भेजी जाएगी। इस बार परीक्षार्थियों की संख्या भी घटी है। ऐसे में केंद्र भी कम बनेंगे।
विज्ञापन

98 हजार देंगे परीक्षा
यूपी बोर्ड की परीक्षा में इस बार 98,886 परीक्षार्थी बैठेंगे। हाईस्कूल में 52,157 और इंटरमीडिएट में 46,729 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरे हैं। हाईस्कूल व इंटर में 50 हजार से अधिक छात्राएं शामिल हैं। जबकि पिछले साल एक लाख 6078 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। कुल 139 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed