{"_id":"5c74f69dbdec224bd41e361d","slug":"up-board-highschool-student-died-in-road-accident-in-ballia","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया : बिजली के खंभे से टकराई बाइक छात्र की मौत, छात्रा घायल, परीक्षा दे कर लौट रहे थे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया : बिजली के खंभे से टकराई बाइक छात्र की मौत, छात्रा घायल, परीक्षा दे कर लौट रहे थे घर
Tue, 26 Feb 2019 01:49 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
Published by: Sayali Maurya
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में मंगलवार को सड़क हादसे में एक छात्र की जान चली गई। वहीं छात्रा गंभीर रुप से घायल है। दोनों यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की परीक्षा देने सिकंदरपुर आए थे।
जिले के मनियर थाना क्षेत्र के बहदुरा गांव निवासी रोहित कुमार(16) और नीलम यादव(16) परीक्षा देने के लिए सिकंदरपुर आए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद वे बाइक से अपने घर बहादुरा के लिए निकले थे। रास्ते में जैसे ही वह मैनापुर मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित हो कर बिजली के खंभे से टकरा गई।
जिसमें बाइक पर सवार छात्र और छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने रोहित को मृत घोषित कर दिया, वहीं नीलम की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।