फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP board examination copy packet found on road

सड़क पर मिला बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का बंडल, सामने आई यह सच्चाई

Wed, 21 Feb 2018 10:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 21 Feb 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
UP board examination copy packet found on road
यूपी बोर्ड की कॉपियां - फोटो : file photo
उत्तर के जौनपुर में बुधवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की लिखी कॉपियों का बंडल सड़क पर मिला। इसे एक छात्रा ने कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। वहां से संबंधित स्कूल के कर्मचारियों ने बंडल को संकलन केंद्र में जमा करा दिया।
विज्ञापन


जिले के नेहरू इंटर कालेज कुंवरदा के दो कर्मचारी माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की कापियों को सील बंद कर संकलन केंद्र जीजीआईसी पर जमा करने बाइक से ले जा रहे थे।
विज्ञापन


नगर कोतवाली चौराहे के पास इंटरमीडिएट अंग्रेजी प्रथम पश्नपत्र की 26 उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल कोतवाली चौराहे के पास गिर गया। उधर से भाई के साथ बाइक से जा रही स्नातक की छात्रा रामनगर भड़सरा गांव निवासी शेफाली शर्मा की नजर पड़ी तो उसने बंडल ले जाकर कोतवाली में इंस्पेक्टर केके मिश्र को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तब तक संकलन केंद्र पर पहुंचे कर्मचारियों को भी पता लग गया था कि उनकी बाइक में बंधी कापियों का एक बंडल कहीं रास्ते में गिर गया है। कर्मचारी भी कापियों का बंडल खोजते हुए कोतवाली तक आ गए थे। वे एफआईआर दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे तो उन्हें पता चला कि बंडल सुरक्षित है।


उत्तर पुस्तिका का बंडल सही सलामत मिलने पर स्कूल के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। जिला विद्यालय निरीक्षक उमेश शुक्ला का कहना है कि उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल सही सलामत मिल गया। उसकी सील बंद थी। उसे संकलन केंद्र पर जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed