फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP board examination, copies being packed on roadside

यूपी बोर्ड परीक्षा का हाल, सड़क किनारे पैक की जा रही कापियां

Thu, 13 Apr 2017 03:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 13 Apr 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
UP board examination, copies being packed on roadside
परीक्षा की कॉपियों को पैक करते परीक्षक - फोटो : अमर उजाला

बोर्ड परीक्षा में अनियमितता किस कदर हो रही है, इसका नजारा बुधवार को आजमगढ़ के रैदोपुर में देखने को मिला। जहां एक बाइक से बोर्ड परीक्षा की कापी लेकर पहुंचे एक शिक्षक और एक शिक्षिका पैकेजिंग का सामान दूकान से खरीदकर सड़क किनारे ही कापियों की पैंकिंग करने लगे।

विज्ञापन


फोटो खिंचने के बाद उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और हड़बड़ी में कापियों की पैकिंग को लेकर वहां से निकल गए। परीक्षा के बाद जो कापियां परीक्षा केंद्र पर सील पैक होनी चाहिए। उसकी पैंकिंग रैदोपुर में सड़क के किनारे होती दिखी। बुधवार की दोपहर बाइक से एक युवक और एक युवती रैदोपुर एलआईसी बिल्डिंग के पास पहुंचे।
विज्ञापन


बाइक खड़ी की और सामने स्थित कापी किताब की दूकान पर पहुंचे। जहां से उन्होंने कापियों को पैक करने का सामान खरीदा। इसके बाद वह मोमबत्ती जलाकर सड़क के किनारे कापियों की पैकिंग करने में जुट गए। लाह को गरम कर बोरे के पैकिंग पर लगाई लेकिन जब उसे दबाने के लिए कुछ नहीं मिला तो बगल से पुरवे को उठाकर उसकी पेंदी से उसे दबाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्य में युवती के हाथ भी जले। इसको वहां मौजूद लोग बहुत उत्सुकता से देख रहे थे। उधर से गुजर रहे एक फोटोग्राफर की नजर उन पर पड़ी और उसने फोटो खींच ली। इसके बाद दोनों को अपनी गलती का एहसास हुआ, वह कापियों की पैकिंग को लेकर वहां से चले गए।


इस बारे में प्रभारी जिलाधिकारी पीपी सिंह का कहना है कि अगर ऐसा हुआ है तो यह गलत है। मैं इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक को जांच अधिकारी नामित करता हूं। अगर जांच में सत्यता पाई जाती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed