फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP Board exam started and cheater cheap play game with authority in jaunpur

यूपी बोर्ड परीक्षा में बरती जा रही सख्ती, जौनपुर में तो नकल माफियाओं ने हद ही कर दी

Sat, 09 Feb 2019 10:24 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: Sayali Maurya Updated Sat, 09 Feb 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
UP Board exam started and cheater cheap play game with authority in jaunpur
demo pic - फोटो : amarujala

उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा 7 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इस बार परीक्षा को नकलविहीन बनाने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए है, लेकिन नकल माफिया कहां मानने वाले हैं। 'तू डाल-डाल, मैं पात-पात' की कहावत को चरितार्थ करते हुए यूपी के जौनपुर जिले से स्ट्रांग रूम में रखे प्रश्नपत्रों के चुराने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


जिले के शाहगंज क्षेत्र के मिर्जा अनवर बेग इंटर कॉलेज, उसरहटा पर गुरुवार रात बाइक से दो युवक पहुंचे। उन्होंने प्रधानाचार्य के कार्यालय में रखे प्रश्नपत्रों की चोरी के लिए दरवाजे का ताला काट दिया। इसके बाद अंदर घुस कर अल्मारी का ताला काटने लगे। इसी दौरान अल्मारी की आवाज सुनकर विद्यालय के चपरासी मो. राशिद ने देखा तो शोर मचाना शुरु कर दिया।
विज्ञापन


चपरासी के शोर मचाने पर दोनों दीवार फांदकर भाग गये। वे दोनों जल्दबाजी में अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे प्रधानाचार्य ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की पड़ताल कर बाइक को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि विद्यालय के प्रधानाचार्य शहंशाह आलम द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना देकर प्रश्नपत्रों के सुरक्षा की मांग की गयी थी। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed