फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   UP board exam near, online monitoring at exam centers not implemented

यूपी बोर्ड की परीक्षा नजदीक, परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मॉनिटरिंग पर अमल नहीं

Wed, 05 Feb 2020 01:18 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 05 Feb 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
UP board exam near, online monitoring at exam centers not implemented
UP board result - फोटो : Social Media

यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्था की ऑनलाइन मॉनिटरिंग पर पूरी तरह अमल नहीं हो पा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से कंट्रोल रूम बनाने का आदेश तो दिया गया है, लेकिन अभी भी बहुत से केंद्रों पर कमरे का सही लोकेशन कंट्रोल सेंटर पर नहीं दिख रही है। इस तरह की स्थिति तब है जब आए दिन शासन स्तर से आनलाइन मानीटरिंग की समीक्षा हो रही है।

विज्ञापन

 

जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 18 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों पर कापियां और प्रवेश पत्र भेजे जा रहे हैं। अगले सप्ताह से पेपर भी जाएंगे। सोमवार को भी क्वींस कॉलेज स्थित नोडल सेंटर पर कॉपियों का वितरण किया गया। कॉलेज में बने कंट्रोल सेंटर से केंद्रों के एक-एक कमरे में चल रही परीक्षा को देखा जाना है। शिक्षा विभाग सभी केंद्रों पर बेहतर व्यवस्था का दावा कर रहा है लेकिन अभी भी शहरी और ग्रामीण इलाकों में कई ऐसे केंद्र हैं, जहां राउटर तो लगे हैं लेकिन नेटवर्किंग की स्थिति ठीक नहीं है।

विज्ञापन


इसी वजह से कंप्यूटर पर सही लोके शन भी नहीं मिल पा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर राउटर लगवा दिए गए हैं। कुछ केंद्रों पर नेटवर्किंग ठीक न होने की वजह से समस्या आ रही है। जल्द ही इसे दूर करा लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा में एसडीएम होंगे जोनल मजिस्ट्रेट

यूपी बोर्ड परीक्षा में सभी उपजिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। नकल विहीन परीक्षा के लिए जिला स्तर पर पांच उड़ाका दल की टीम गठित की गई है। इसकी सूची जिलाधिकारी के पास भेजी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed