फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   up board exam may face Exam invigilator crisis

यूपी बोर्ड परीक्षाः नहीं बनी ये बात तो गहराएगा कक्ष निरीक्षकों का संकट

Thu, 01 Feb 2018 11:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 01 Feb 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
up board exam may face Exam invigilator crisis
 यूपी बोर्ड  की परीक्षा - फोटो : AMAR UJALA
यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों का संकट गहरा सकता है। वित्तविहीन शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने से मना कर दिया है। पिछले साल की गई परीक्षा ड्यूटी का मूल्यांकन न मिलने से वित्तविहीन शिक्षक खफा है। इसे लेकर अधिकारियों के माथे पर भी बल पड़ गया है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा में 2300 वित्तविहीन शिक्षकों की ड्यूटी इस बार लगाई है। ऐसे में अगर वो अपने ऐलान पर कायम रहते हैं तो बोर्ड परीक्षा के दौरान समस्या खड़ी हो सकती है। तीन फरवरी को क्वींस इंटर कॉलेज में होने वाली केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में इस पर भी चर्चा होगी। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए तीन फरवरी को दोपहर दो बजे से राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में बैठक होगी। बैठक जिलाधिकारी लेंगे जिसमें केंद्र व्यवस्थापकों के साथ सभी जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट और उड़ाका दल के सदस्य मौजूद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने की कवायद और तेज कर दी गई है। इसके लिए 122 अतिरिक्त वाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की नियुक्ति की गई है। ये व्यवस्था स्वकेंद्र वाले विद्यालयों में रहेगी। 142 परीक्षा केंद्रों में से 122 केंद्रों पर स्वकेंद्र की सुविधा दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से इन सभी विद्यालयाें में अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बोर्ड परीक्षा को पूरी तरह से नकलविहीन कराने की जिम्मेदारी डीएम, डीआईओएस और जेडी को सौंपी है। इस लिहाज से अधिकारियों की ओर से यह व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। 122 विद्यालयों में केंद्र व्यवस्थापकों के अलावा अतिरिक्त वाह्य केंद्र व्यवस्थापक नकल पर नजर रखेंगे। उधर गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ओपी राय ने तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। 

परीक्षा केंद्र पर तैनात रहेंगे एक सिपाही और एक होमगार्ड

up board exam may face Exam invigilator crisis
बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
 यूपी बोर्ड  की परीक्षा में नकल रोकने की जिम्मेदारी थानेदारों और हल्का प्रभारियों की भी होगी। बोर्ड परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराने के लिए थानावार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने गुरुवार को बताया कि संवेदनशील और अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर एक सिपाही और एक होमगार्ड तैनात किया जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक थाना क्षेत्र में एक सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक टीम बनाई जाएगी।

यह टीम थाना क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों का चक्रमण करेगी। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के 89 केंद्रों पर 150 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके साथ ही सभी क्षेत्राधिकारी भी अपनी सर्किल में निरंतर भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर की गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed