{"_id":"5f2b11eb8ebc3e3cf8721b63","slug":"up-board-exam-marksheet-has-avveved-at-centres-city-news-vns5399042132","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची इंटर की मार्कशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची इंटर की मार्कशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा की मार्कशीट माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय पर आ गई है। हालांकि हाईस्कूल के लिए अभी परीक्षार्थियों को और इंतजार करना पड़ सकता है। अगले सप्ताह से इंटर के मार्कशीट का विद्यालयों से वितरण कराया जा सकता है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 27 जून को जारी होने के बाद से परीक्षार्थी मार्कशीट का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन बोर्ड की ओर से अब तक सभी मार्कशीट जारी नही हो पाई है। बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट परीक्षा के मार्कशीट क्षेत्रीय कार्यालय को भेजे गए हैं जहां से उसे विद्यालयों में भेजा जाएगा।
हाईस्कूल की मार्कशीट छात्रों को कब मिलेगी इस बारे में अभी कोई तिथि तय नहीं हो पाई है। इस बारे में पूछे जाने पर माध्यमिक शिक्षा परिषद क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के क्षेत्रीय सचिव सतीश सिंह ने बताया कि बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट के मार्कशीट मिल गए हैं, हाईस्कूल की मार्कशीट अभी बाकी है। कुछ औपचारिकता के बाद से उसे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भेजा जाएगा। जिला विद्यालय डॉ. विजय प्रकाश सिंह का कहना है कि बोर्ड से मार्कशीट मिलने के बाद से विद्यालयों को भेजा जाएगा।