फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Up board exam Ballia center copy write in ghazipur

यूपी बोर्ड : गाजीपुर में बलिया के केंद्र की लिखी जा रही थीं कॉपियां, दो युवक गिरफ्तार

Wed, 27 Feb 2019 11:16 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 27 Feb 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
Up board exam Ballia center copy write in ghazipur
jail
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले ने यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल के मामले में हद कर दी, इसी क्रम में नकल का जाल गाजीपुर तक फैला हुआ है। पहले तो सामूहिक नकल फिर पेपर वायरल होना, अब केंद्र से बाहर दूसरे जिले में कॉपियां लिखने का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने दो युवकों को पकड़ कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सोमवार की शाम को सचल दस्ता प्रभारी सुधीर कुमार विश्वास को सूचना मिली कि गाजीपुर के बरेसर थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में एक व्यक्ति के घर में बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली अंतर्गत एक केंद्र की कॉपियां लिखी जा रही हैं। इस सूचना पर सचल दस्ता प्रभारी उप जिलाधिकारी कासिमाबाद मंशाराम वर्मा को सूचित करते हुए पिंडारी गांव में छापा मारकर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


छापे के दौरान कई युवक कॉपियां लेकर भाग निकले। इसके बाद बरेसर थाना पुलिस ने सचल दस्ता प्रभारी सुधीर कुमार विश्वास की तहरीर पर संस्कार और सत्येंद्र चौहान के साथ दस अज्ञात लोगों के खिलाफ 419, 420, 467, 468, 4/10 परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तार दोनों युवकों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र के नकल माफियाओं में हड़कंप मच गया। इस संबंध में उप जिलाधिकारी मंशाराम वर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवकों के पास से जो कॉपियां मिली हैं उसके ऊपर का हिस्सा जिस पर कोड लिखा होता है वह पहले से उखाड़ लिया गया था।

Up board exam Ballia center copy write in ghazipur
ballia - फोटो : amar ujala
इसके पहले बलिया में एसटीएफ की टीम ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनके पास से लिखित इंटरमीडिएट गणित की 38, रसायन विज्ञान 49, भौतिक विज्ञान की 52 और हिंदी की 55 कॉपियां भी बरामद की थी। इसके अलावा टीम ने पकड़े गए लोगों से इंटरमीडिएट गणित की चार गाइड, एक मोबाइल और अन्य नकल के दस्तावेजों को भी बरामद किया था।

वहीं, नकल गिरोह का सरगना शशिकांत शुक्ला और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय का कर्मचारी मोहम्मद ताहिर फिलहाल फरार है। एसटीएफ ने छापेमारी कर चार स्थानों से अलग विषयों की कुल 194 उत्तर पुस्तिकाएं भी बरामद की थी। एसटीएफ इंस्पेक्टर की तहरीर पर बांसडीह पुलिस ने सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed