20 मार्च के बाद हो सकती है यूपी बोर्ड परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तिथियों की घोषणा के साथ ही यूपी बोर्ड परीक्षा की तस्वीर भी साफ होने लगी है। माना जा रहा है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में बोर्ड परीक्षा शुरु हो सकती है।
यूपी बोर्ड के सूत्रों ने बताया कि यूपी विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद बोर्ड परीक्षा के तिथियों की घोषणा का रास्ता साफ हो गया है। उन्होंने बताया कि 20 मार्च के बाद कभी भी बोर्ड परीक्षा शुरु हो सकती है। बता दें कि सूबे में 7 चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। पहले चरण का चुनाव 11 फरवरी को होगा और अंतिम चरण 8 मार्च को होगा।
उधर, माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का कोर्स महज 60 फीसदी ही पूरा हो सका है। जबकि जनवरी तक कोर्स खत्म करना है। तमाम विद्यालयों में तो 50 फीसदी कोर्स ही पूरा हो सका है।
ऐसे में विद्यार्थी चिंतित हैं कि परीक्षा के समय तक कोर्स पूरा कराया जाएगा तो वे रिवीजन कब करेंगे। मार्च के आखिरी सप्ताह से परीक्षाएं शुरू होने की संभावना है। सबसे अधिक परेशानी इंटरमीडिएट के विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को हो रही है।
इसी माह आठ तारीख से होने वाली प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हैं और कोर्स अधूरा। यही हाल गणित के विद्यार्थियों की है। शिक्षकों की कमी के चलते जैसे-तैसे आधी-अधूरी तैयारी है।